उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में लगभग 40 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिसमें 30 करोड़ की 7 योजनाओं का शिलान्यास और 10 करोड़ की 7 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। साथ ही वहां एक भव्य रोड शो भी किया। इस दौरान सीएम धामी ने रुद्रपुर में आयोजित गल्ला मंडी से मुख्य बाजार होते हुए भव्य रोड शो के साथ कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क पहुंचे। रोड शो में रुद्रपुर की जनता, विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा, फूल मालाओं और गुलदस्ते के साथ भव्य स्वागत किया।
रोज़गार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और महिला कल्याण को समर्पित 3 साल..
प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रुद्रपुर, उधम सिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में देवतुल्य जनता का अभूतपूर्व समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
यह जनसमर्थन न केवल हमारी नीतियों और योजनाओं पर जनता के… pic.twitter.com/yLHaHSeA2V
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 24, 2025
जन सेवा रथ 30 मार्च तक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूरे होने पर गांधी पार्क रुद्रपुर में आयोजित जनसेवा की थीम पर आधारित भव्य बहुउद्देशीय और चिकित्सा शिविर का भी निरीक्षण किया। साथ ही जिले की 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 9 जन सेवा प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जन सेवा रथ 30 मार्च तक हर विधानसभा में प्रचार-प्रसार कर योजनाओं की जानकारी देंगे।
Uttarakhand में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, Voter लिस्ट सुधारने के लिए विशेष अभियान
हंस स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन
रुद्रपुर वेंडिंग जोन और हंस स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन में भी खेला। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य की स्थापना के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने की दिशा में सरकार जी-जान से जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पूर्व प्रदेश की जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें राज्य की जिम्मेदारी सौंपी थी, हमारी सरकार उस पर खरा उतर रही है।


Download Android App
Download iOS App



