CM Yogi News Update: लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुँवर बृजेश सिंह के स्वर्गीय पिता डॉ. राजकुमार रावत के पिता को श्रद्धांजली देने के लिए गुरुवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश सिंह पाठक देवबंद पहुंचे और गांव जड़ोदाजट स्थित राज्यमंत्री के आवास पर पहुंच शोक प्रकट किया। गुरुवार की शाम 3.45 मिनट पर सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉपटर गांव जड़ोदाजट के निकट बनाए गए हेलीपेड पर पहुंचा जहां से सडक़ मार्ग से होते हुए गांव में स्थित राज्यमंत्री बृजेश सिंह के आवास पर पहुंचे।
CM Yogi News Update

मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट यहां रुके और राज्यमंत्री व उनके परिवार को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके पिता डा. राजकुमार रावत के चित्र श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री का काफिला सरसावा एयरबेस के लिए रवाना हो गया। इस दौरान सीएम योगी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। वहीं, गुरुवार सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पूर्व कार्यक्रम के अनुसार गांव जड़ौदाजट पहुंचे और राज्यमंत्री बृजेश सिंह के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी। गुरुवार को सीएम और डिप्टी सीएम के देवबंद आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और व्यस्थाएं पूरी तरह चुस्त दुरुस्त रहीं।
ALSO READ: ‘सनातन को बदनाम करने की कोशिश’, शंकराचार्य विवाद पर जमकर गरजे CM Yogi


Download Android App
Download iOS App




