CM Yogi on Shankaracharya: सीएम योगी गुरुवार को सोनीपत पहुंचे, नागे बाबा मंदिर कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रयागराज के शंकराचार्य विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लव जिहाद, अवैध धर्मांतरण और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त तत्वों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमारी बेटियों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज को ऐसी अवैध गतिविधियों के प्रति जागरूक रहना होगा और इनके प्रतिकार के लिए पूज्य साधु-संतों को भी आगे आना होगा।
Akhara Parishad Magh Mela: कालनेमियों से सतर्क रहने का आह्वान
हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल स्थित बाबा नागे वाला धाम में आयोजित नाथ संप्रदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कुछ कालनेमि धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। एक योगी, संत या संन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र ही सर्वोपरि होते हैं। यदि कोई राष्ट्रीय स्वाभिमान को चुनौती देता है, तो उसके सामने डटकर खड़ा होना ही सनातन परंपरा का धर्म है।
CM Yogi Statement: लव जिहाद और डेमोग्राफी बदलने की साजिश
मुख्यमंत्री ने कहा कि लव जिहाद के नाम पर डेमोग्राफी बदलने की साजिश रची जा रही है और इसे पूरी शक्ति, जागरूकता और सामाजिक सहयोग से रोका जाएगा। उन्होंने 2009 के केरल हाईकोर्ट के उस उल्लेख का भी जिक्र किया, जिसमें लव जिहाद को साजिश का हिस्सा बताया गया था। सीएम ने संयुक्त परिवार की परंपरा को पुनर्जीवित करने पर भी जोर दिया।
Swami Avimukteshwaranand News: सनातन धर्म और नाथ परंपरा की भूमिका
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परिवार, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। धर्म केवल उपासना नहीं, बल्कि सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्थान का मार्ग है। नाथ पंथ भारत की प्राचीनतम उपासना परंपराओं में से एक है, जिसने सदैव समाज को जोड़ने और राष्ट्र को दिशा देने का कार्य किया है।
CM Yogi on Shankaracharya: विकसित भारत और सनातन पुनर्जागरण

नशा, पर्यावरण और समाज की जिम्मेदारी
सीएम योगी ने युवाओं को नशे से बचाने और ड्रग्स के खिलाफ समाज को संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने नदियों, तालाबों और जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रकृति और संस्कृति की रक्षा हमारा सामूहिक दायित्व है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने आयोजन से जुड़े संतों, योगियों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए राष्ट्र निर्माण में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में भीषण विस्फोट, 7 मजदूरों की मौत; सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल


Download Android App
Download iOS App






