CM Yogi on Gym Trainer: उत्तर प्रदेश में CM योगी ने वाराणसी में समीक्षा बैठक की और इस दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में सभी जिम की जांच की जाएगी और सभी जिम में महिला ट्रेनर भी जरूरी होनी चाहिए। बता दें कि वाराणसी में सर्किट हाउस सभागार में बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया क्योंकि कई जिम में धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा था जिसमें सिपाही समेत कई लोगों को भी गिरफ्तार कर दिया गया है। लड़कियों के धर्म परिवर्तन के कारण ही अब सभी जिम में महिला ट्रेनर होना जरूरी है।
CM Yogi on Gym Trainer

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिम ट्रेनर का अनिवार्य होना, सड़क सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है। CM योगी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिम में महिला ट्रेनर होनी चाहिए और जांच भी होनी चाहिए। बता दें कि यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि कुछ जिमों में लड़कियों के साथ धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। वाराणसी में भी जिम की आड़ में धर्मांतरण कराया जा रहा था और मिर्जापुर में भी धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था। जिसमे कई लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
CM Yogi Varanasi Meeting

इस बैठक में CM योगी के साथ विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, डीएफओ स्वाति सिंह, स्टाम्प राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, डॉ. सुनील पटेल, डीआईजी वैभव कृष्णा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App




