Dubai Travel Advisory 2026 : ईरान का अमरीका-इजराइल से युद्ध चल रहा है। युद्ध इतना भीषण है कि मध्य पूर्व के कई देश इसमें इनवॉल्व हो चुके हैं, और इस युद्ध के सीधे प्रभाव में हैं। जिस चलते कई देश अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर रहे हैं, साथ ही उन यात्रियों के लिए भी एडवाइजरी जारी कर रहे हैं जो उनके देश घूमने या किसी काम से ये हैं।
Dubai Travel Advisory 2026 : जारी हुई एडवाइजरी
अबू धाबी के Department of Culture and Tourism ने एक एडवाइजरी जारी की है, यह एडवाइजरी होटल प्रतिष्ठानों के जनरल मैनेजर्स (Hotel Establishments General Managers) के लिए जारी की गई है जिसमें उन पर्यटकों के सुरक्षा के चलते उठाए कदमों का जिक्र है।
बता दें अबू धाबी समेत मध्य पूर्व के कई देशों में मौजूदा परिस्थितियों और यात्रा प्रतिबंधों के कारण उन देशों में गए मेहमान अपनी चेक-आउट तिथि पर ट्रैवल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे मेहमानों को मजबूरी में होटल में अतिरिक्त दिन रुकना पड़ रहा है। और इसके लिए होटल और लोगों का आपस में किसी तरह का समन्वय स्थापित नहीं हो पा रहा है।
Dubai Flights Cancelled : क्या है एडवाइजरी में

हर दिन के हिसाब से उन होटलों में रुकनया यात्रियों के जेबों पर भारी पड़ रहा है, जिस चलते, अबू धाबी के Department of Culture and Tourism ने होटलों से अनुरोध किया है कि वे इन मेहमानों का Stay तब तक बढ़ाएं, जब तक वे ट्रैवल करने में सक्षम न हों।
एडवाइजरी में इस बात का भी जिक्र है कि बढ़ाए गए ठहराव का खर्च विभाग द्वारा वहन किया जाएगा, ताकि मेहमानों और होटलों दोनों को आर्थिक नुकसान न हो। यानी यह एडवाइजरी ट्रैवल रीस्ट्रिक्शन के कारण फंसे मेहमानों की सुविधा और होटल उद्योग के समन्वय के लिए जारी की गई है।
Tourists Stranded in Abu Dhabi : समझे बिंदुओं में
- इस एडवाजरी की संदर्भ संख्या : DCT-LRCD-560-2026 है,। एडवाइजरी में क्या लिखा गया है इन बुलेट पॉइंट से समझें –
- कानून संख्या 8, वर्ष 2018 के तहत विभाग को Abu Dhabi में पर्यटन उद्योग के नियमन का अधिकार प्राप्त है।
- वर्तमान परिस्थितियों और यात्रा प्रतिबंधों के कारण कुछ मेहमान चेक-आउट की तारीख पर यात्रा करने में असमर्थ हैं।
- होटलों से अनुरोध किया गया है कि ऐसे मेहमानों का प्रवास बढ़ाया जाए, जब तक वे यात्रा करने में सक्षम न हों।
- बढ़ाए गए Extended Stay का पूरा खर्च डिपार्टमेंट द्वारा वहन किया जाएगा।
- इस संबंध में सभी संबंधित bills bcmoperations@dctabudhabi.ae पर भेजने के निर्देश हैं।
- साथ ही विभाग ने अपना मोबाईल नंबर भी दिया है- 026576283
क्यों आया यह निर्णय

बता दें ईरान-अमेरिका इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के चलते मध्य पूर्व के कई देश प्रभावित हैं। इन देशों में भी ड्रोन और मिसाइल गिरने के खतरे बढ़ गए हैं, इसके अलावा इन देशों में ट्रैवल बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसे देखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा हेतु यह एडवाइजारी जारी की गई है।
कहां है दुबई
अबू धाबी यूएई की राजधानी है। यह शहर अबू धाबी सेंट्रल कैपिटल डिस्ट्रिक्ट का केंद्र है, अबू धाबी दुबई के बाद यूएई का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है ।
यह भी पढ़ें – मिडिल ईस्ट तनाव के बीच जापान में 6.1 की तीव्रता का भूकंप, जानें क्या है वैज्ञानिकों की राय


Download Android App
Download iOS App




