Los Angeles में लगा कर्फ्यू, मेयर कैरेन बास ने की घोषणा

Summary :

विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए आपातकाल की घोषणा

लॉस एंजिल्स में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के चलते मेयर कैरेन बास ने एक वर्ग मील क्षेत्र में कर्फ्यू की घोषणा की है। यह कर्फ्यू मंगलवार रात 8 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

लॉस एंजिल्स में पिछले कुछ दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अब एक संघीय हिरासत केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन तनावपूर्ण हो गया, क्योंकि कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड और होमलैंड सुरक्षा विभाग सहित कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुविधा के बाहर गैर-घातक आंसू गैस के गोले छोड़े गए। बढ़ते प्रदर्शन के बीच लॉस एंजिल्स की मेयर ने एक वर्ग मील क्षेत्र में कर्फ्यू लागू करने की घोषणा कर दी है। बता दें कि यह विरोध प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब ICE एजेंटों ने शहर भर में छापेमारी की और दर्जनों अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार किया।

कब तक रहेगा कर्फ्यू

बता दें कि लॉस एंजिल्स में यह कर्फ्यू मंगलवार रात 8 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे तक लागू किया जाएगा। यह 5 फ्रीवे से 110 फ्रीवे तक, 10 फ्रीवे से लेकर 110 फ्रीवे और 5 फ्रीवे के क्षेत्र तक को कवर करेगा। लॉस एंजिल्स के मेयर ने बताया कि जरूरत पड़ने पर कर्फ्यू लगाने पर एक बार फिर विचार किया जाएगा साथ ही पूरे शहर में कर्फ्यू लगाने की जरुरत नहीं है।

मेयर कैरेन बास का बयान

लॉस एंजिल्स के मेयर कैरेन बास ने सम्मेलन में घोषणा करते हुए कहा था कि विरोध प्रदर्शन, तोड़फोड और लूटपाट को रोकने के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी है साथ ही कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है। इस कर्फ्यू को रोकने के लिए नेताओं के साथ चर्चा की जाएगी और उम्मीद है कि यह कई दिनों तक जारी रह सकता है।

Los Angeles प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए करीब 700 अमेरिकी मरीन होंगे तैनात

700 से अधिक अमेरिकी मरीन तैनात

इस बीच, लॉस एंजिल्स में नेशनल गार्ड की सहायता के लिए 700 से अधिक अमेरिकी मरीन शहर के बाहर तैनात किए गए है। उनमें से कई विरोध प्रदर्शनों में सहायता करने से पहले अतिरिक्त प्रशिक्षण ले रहे हैं, सीएनएन ने अमेरिकी अधिकारियों के बयान का हवाला देते हुए बताया।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।