DK Shivkumar हैं सफल नेता, उन्हें CM बनने से कोई नहीं रोक सकता: Virrapa Moili

Summary :

DK Shivkumar की कड़ी मेहनत से CM पद पक्का: Virrapa Moili

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने उडुपी जिले के कार्कल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं ही वह व्यक्ति हूं जिसने डीके शिवकुमार को पहली बार विधायक का टिकट दिलाया। आज वह कर्नाटक में एक सफल नेता बन गए हैं। हम सभी चाहते हैं कि वह जल्द मुख्यमंत्री बनें।

उन्होंने कहा, “मैं डीके शिवकुमार को बताना चाहूंगा कि उन्होंने मजबूत नेतृत्व प्रदान किया है और पार्टी को मजबूत करने को प्राथमिकता दी है। यहां-वहां बयानबाजी हो सकती है, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। कुछ लोग व्यक्तिगत कारणों से उनकी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन इससे कुछ नहीं बदलेगा।”

Andhra Pradesh की राजनीति में तहलका मचाने वाले Power Star Pawan Kalyan कौन हैं | Andhra Politics

कांग्रेस नेता ने कहा क‍ि मुख्यमंत्री पद कोई ऐसी चीज नहीं है जो श‍िवकुमार को दी जाए, यह कुछ ऐसा है जो उन्होंने अर्जित किया है। मैं यह बात कार्कल की इस पवित्र धरती पर कह रहा हूं, यह 100 प्रतिशत सत्य है, आपको इस पर कोई बयान नहीं देना चाहिए। यह तय बात है। यह तय हो चुका है, लोगों के दिलों में भी तय हो चुका है। इतिहास की दिशा पहले ही लिखी जा चुकी है, आज या कल यह हो सकता है, यह सिर्फ समय की बात है। बस इतना ही।

उन्होंने कहा कि यहां तक ​​कि उनके समर्थकों को भी यह दावा नहीं करना चाहिए कि उन्होंने उन्हें बनाया है। कोई चाहे कितने भी करोड़ खर्च करने की कोशिश करे, लेकिन कोई भी भाग्य नहीं बदल सकता।

वीरप्पा मोइली ने कहा क‍ि डीके श‍िवकुमार ने राज्‍य में पार्टी को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। व‍िधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में पार्टी की जीत में अहम भूम‍िका न‍िभाई। इसल‍िए पार्टी आलाकमान को भी उनके योगदान को ध्‍यान में रखकर उनको राज्‍य में सरकार के नेतृत्‍व की ज‍िम्‍मेदारी देना चाहि‍ए।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.