डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को बताया ‘वेनेजुएला का एक्टिंग प्रेसिडेंट’, शेयर की तस्वीर, मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अब क्या है इरादा?

Summary :

Donald Trump Acting President Of Venezuela: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्हें ‘वेनेजुएला का एक्टिंग प्रेसिडेंट’ दिखाया गया है। यह फोटो विकिपीडिया की एक एडिटेड पेज की लग रही है, जिसमें ट्रंप को जनवरी 2026 तक ‘वेनेजुएला का राष्ट्रपति’ दिखाया गया है। इसमें उनके असली ऑफिशियल पद, यूनाइटेड स्टेट्स के 45वें और 47वें राष्ट्रपति का भी जिक्र है। In his Truth Social post, US President Donald Trump recognises himself as the ‘Acting President of Venezuela’ pic.twitter.com/A23DlWqIBw — ANI (@ANI) January 12, 2026 यह सब ट्रंप की उन टिप्पणियों के बाद आया है, जिसमें उन्होंने…

Donald Trump Acting President Of Venezuela: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्हें ‘वेनेजुएला का एक्टिंग प्रेसिडेंट’ दिखाया गया है। यह फोटो विकिपीडिया की एक एडिटेड पेज की लग रही है, जिसमें ट्रंप को जनवरी 2026 तक ‘वेनेजुएला का राष्ट्रपति’ दिखाया गया है। इसमें उनके असली ऑफिशियल पद, यूनाइटेड स्टेट्स के 45वें और 47वें राष्ट्रपति का भी जिक्र है।

यह सब ट्रंप की उन टिप्पणियों के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूनाइटेड स्टेट्स वेनेजुएला की लीडरशिप के साथ बहुत अच्छे से काम कर रहा है। साथ ही, उन्होंने बेहतर होते संबंधों के संकेत के तौर पर तेल शिपमेंट और चल रही डिप्लोमैटिक बातचीत का जिक्र किया था।

Acting President Of Venezuela: ‘वेनेजुएला से 50 मिलियन बैरल तेल डील तय’

Donald Trump Acting President Of Venezuela
Acting President Of Venezuela (Image- Social Media)

जब एयर फोर्स वन में पत्रकारों ने ट्रंप से काराकस में नई लीडरशिप के साथ रिश्तों के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, “वेनेजुएला में सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। हम लीडरशिप के साथ बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं और देखेंगे कि आगे सब कैसा रहता है।” यह सवाल अमेरिका के उस हमले के बाद पूछा गया था जिसने निकोलस मादुरो को वेनेजुएला के नेता के पद से हटा दिया था।

Donald Trump Acting President Of Venezuela
Acting President Of Venezuela (Image- Social Media)

ट्रंप ने बताया कि वेनेजुएला ने अमेरिका से तेल की एक बड़ी खेप लेने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, “उन्होंने हमसे पूछा, क्या हम 50 मिलियन बैरल तेल ले सकते हैं? और मैंने कहा, हां, हम ले सकते हैं।” ट्रंप ने कहा कि तेल कंपनियों ने वेनेजुएला में काफी दिलचस्पी दिखाई है। एनर्जी कंपनियों को दिए गए भरोसे पर, ट्रंप ने कहा कि गारंटी है कि वे सुरक्षित रहेंगे, कोई समस्या नहीं होगी।

US President Donald Trump: ‘वेनेजुएला से क्यूबा को अब और तेल या पैसा नहीं जाएगा’

Donald Trump Acting President Of Venezuela
US President Donald Trump (Image- Social Media)

उन्होंने पिछली मुश्किलों के लिए अमेरिकी की पूर्व सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले दिक्कतें थीं क्योंकि उनके पास ट्रंप प्रेसिडेंट नहीं थे। इससे पहले, एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला से क्यूबा को अब और तेल या पैसा नहीं जाएगा और दोनों देशों के बीच दूरी बनाए रखने में यूनाइटेड स्टेट्स की सेना शामिल होगी।

उन्होंने लिखा, “वेनेजुएला को अब उन गुंडों और जबरन वसूली करने वालों से सुरक्षा की जरूरत नहीं है जिन्होंने उन्हें इतने सालों तक बंधक बनाकर रखा था।” ट्रंप ने कहा, “वेनेजुएला के पास अब यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका है, जो दुनिया की सबसे पावरफुल सेना है और हम उनकी रक्षा करेंगे।”

यह भी पढ़ें: 500 से अधिक मौत, खचाखच भरे जेल! ईरान में उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन, अमेरिका और इजरायल को दी खुली चेतावनी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।