ट्रंप ने भारत को दी टैरिफ बढ़ाने की धमकी, बोले- ‘मोदी अच्छे व्यक्ति है, लेकिन मुझे खुश करना जरुरी…’

Summary :

Donald Trump Threats India On Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला के खिलाफ लिए गए एक्शन के बाद चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने भारत को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है। अब एक बार फिर ट्रंप ने रूसी तेल का मुद्दा उठाकर भारत पर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दे दी है। ट्रंप ने रविवार को एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “अगर भारत रूसी तेल मुद्दे पर मदद नहीं करता है तो हम उस पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं।” ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगा दिया था। अहम बात यह भी…

Donald Trump Threats India On Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला के खिलाफ लिए गए एक्शन के बाद चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने भारत को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है। अब एक बार फिर ट्रंप ने रूसी तेल का मुद्दा उठाकर भारत पर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दे दी है।
ट्रंप ने रविवार को एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “अगर भारत रूसी तेल मुद्दे पर मदद नहीं करता है तो हम उस पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं।” ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगा दिया था। अहम बात यह भी है कि उन्होंने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था।

Donald Trump India Tariffs: भारत को ट्रंप की चेतावनी

Donald Trump Threats India On Tariff
Donald Trump India Tariffs

ट्रंप ने याद दिलाया कि अगस्त 2025 में इसी मुद्दे को लेकर भारत पर 50% टैरिफ लगाया गया था। अमेरिका का आरोप है कि रूस को तेल से होने वाली कमाई यूक्रेन में इस्तेमाल हो रही है। रॉयटर्स के अनुसार, ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा, “अगर भारत रुसी तेल के मुद्दे पर मदद नहीं करता, तो हम टैरिफ बढ़ा सकते हैं।”

अपने संबोधन में ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी का भी जिक्र किया। उन्होंने पीएम मोदी को अच्छा और नेक आदमी बताते हुए कहा कि “मोदी जानते थे कि मैं खुश नहीं हूं।” व्हाइट हाउस की तरफ से जारी किए गए एक ऑडियो में ट्रंप यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “पीएम मोदी जानते थे कि मैं खुश नहीं था। मुझे खुश करना जरुरी था। अगर वे रूस के साथ व्यापार करते हैं, तो हम बहुत जल्द उन पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं।”

Donald Trump PM Modi:  ट्रंप ने भारत पर क्यों लगाया टैरिफ?

यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापर वार्ता चल रही है। दरअसल, ट्रंप ने अगस्त 2025 में भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया था। वे भारत के रूस से तेल खरीदने को लेकर खुश नहीं थे और उन्होंने कई बार इसका जिक्र भी किया। ट्रंप के इस फैसले की वजह से दोनों देशों के बीच लंबे वक्त तक व्यापार समझौता अटका रहा। ट्रंप चाहते थे कि भारत अपना बाजार पूरी तरह से अमेरिका के लिए खोले और डेयरी के साथ-साथ एग्रीकल्चर सेक्टर में एंट्री दे, लेकिन भारत अपने फैसले पर टिका रहा।

ट्रंप की चेतावनी से भारत-अमेरिका के रिश्तों पर असर!

Donald Trump Threats India On Tariff
Donald Trump Threats India On Tariff

भारत और रूस के संबंध सालों से अच्छे चल रहे हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार भी होता है। लेकिन ट्रंप को इसी बात से नाराजगी है। उनकी बयान में भी इस बात का साफ जिक्र है। ट्रंप की इस चेतावनी से भारत-अमेरिका के रिश्तों में एक बार फिर तनाव बढ़ने की आशंका है। हालांकि, टैरिफ लगाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में थोड़ी नरमी भी देखी गई थी।

ट्रंप ने तब कहा था कि वह पीएम मोदी के हमेशा दोस्त रहेंगे और दोनों देशों के बीच खास रिश्ता है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उस समय ट्रंप के बयान की सराहना की थी। बावजूद इसके, रूस से तेल खरीद का मुद्दा दोनों देशों के बीच एक संवेदनशील विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: तेल का खेल, मादुरो को जेल! वेनेएजुएला पर शासन करेगा अमेरिका या करेगा मजबूर? मार्को रुबियो ने किया बड़ा दावा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।