सुबह-सुबह पिएं ये Healthy Drinks, आसानी से पिघल जाएगा मोटापा

Summary :

Healthy Drinks: बहुत से लोग अपने मोटापे को लेकर बहुत परेशान रहते हैं और न ही उनके पास एक्सरसाइज करने या डाइट करने का समय होता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्थी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जिन्हें सुबह-सुबह पीने से आपका मोटापा बहुत तेजी के साथ कम होने लगेगा। अच्छी बात तो यह है कि, ये सभी ड्रिंक्स आपको अपनी रसोई में ही मिल जाएंगी। बहुत से लोग मोटापे को लेकर बहुत परेशान रहते हैं हेल्थी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जिन्हें सुबह पीने से मोटापा कम होगा सभी ड्रिंक्स आपको अपनी रसोई में ही मिल जाएंगी…

Healthy Drinks: बहुत से लोग अपने मोटापे को लेकर बहुत परेशान रहते हैं और न ही उनके पास एक्सरसाइज करने या डाइट करने का समय होता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्थी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जिन्हें सुबह-सुबह पीने से आपका मोटापा बहुत तेजी के साथ कम होने लगेगा। अच्छी बात तो यह है कि, ये सभी ड्रिंक्स आपको अपनी रसोई में ही मिल जाएंगी।

  • बहुत से लोग मोटापे को लेकर बहुत परेशान रहते हैं
  • हेल्थी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जिन्हें सुबह पीने से मोटापा कम होगा
  • सभी ड्रिंक्स आपको अपनी रसोई में ही मिल जाएंगी

चिया सीड्स वाला पानी

यदि आप डाइट के बिना अपना वजन कम करने चाहते हैं तो उसके लिए आप चिया सीड्स वाला पानी पिएं। चिया सीड्स में प्रोटीन पाया जाता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। चिया सीड्स खाने से भूख कम लगती है जिससे वजन बहुत जल्दी कम होता है। चिया सीड्स का पानी पीकर प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। चिया सीड्स से हमारी बॉडी को फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट मिलते हैं।

एलोवेरा जूस

मोटापा कम करने के लिए एलोवेरा जूस बहुत फायेदफमंद माना जाता है। मोटापे के साथ ही एलोवेरा जूस IBS, हाई ब्लड शुगर, कमजोर इम्यून सिस्टम को भी मज़बूत बनाता है। एलोवेरा जूस पीने से एक नहीं अनेक समस्याएं दूर हो सकती हैं। एलोवेरा जूस पीने से पहले डॉक्टर्स की सलाह जरूर हैं।

ब्लैक कॉफी

ब्लैक कॉफी एक लो कैलोरी ड्रिंक है। ब्लैक कॉफी में कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर फैट बर्निंग प्रॉसेस को बढ़ा देता है। एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल के डैमेज से बचाव हो जाता है।

गुनगुना नींबू पानी

सुबह-सुबह गुनगुना नींबू पानी पीने के कई फायदे होते हैं। एक ग्लास गुनगुना निम्बू पानी पीने से वजन तेजी से कम होता है। गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और हाइड्रेशन बढ़ाता है और इससे विटामिन C मिलता है साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट होती है और इससे फ्री-रेडिकल की समस्या से छुटकारा मिलता है।

दालचीनी चाय

 

दालचीनी वाली चाय से बहुत तेजी से मोटापा घटता है। यदि आप नार्मल चाय पीते हैं तो इसकी जगह पर दालचीनी वाली चाय पी सकते हैं। इस चाय से आपका ब्लड शुगर रेगुलेट और इंसुलिन रेजिस्टेंस भी घटता है। यह चाय पीने से पाचन शक्ति मज़बूत होती है। इसे पीने से बैली फैट खत्म होता है। साथ ही यह चाय पीने से पेट की और भी कई समस्याएं खत्म होती हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी पीने से सेहत को बहुत लाभ मिलता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। ग्रीन टी में पाया जाने वाला EGCG नामक कैटेचिन मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। ग्रीन टी पीने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल होता है।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News