खाड़ी देशों की जंग में तेल-गैस प्लांट मेन टारगेट, ईरान ने कतर, सऊदी अरब के बाद कुवैत में फूंकी मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी

Summary :

Drone Attack On Kuwait Oil Refinery: अपने टॉप अधिकारी की मौत और ताबड़तोड़ हमले से बौखलाए ईरान ने कई देशों की तेल रिफाइनरी हमले में फूंक दी है। अब ईरान ने कुवैत की तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला कर दिया है और कुवैत में मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी में आग लग गई। कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के अनुसार इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और आग पर टॉप सुरक्षा मानकों के अनुसार काबू पा लिया गया है। इससे पहले ईरान ने कतर के रास लाफेन औद्योगिक शहर में तेल प्लांट फूंक दिया था। Israel Launches…

Drone Attack On Kuwait Oil Refinery: अपने टॉप अधिकारी की मौत और ताबड़तोड़ हमले से बौखलाए ईरान ने कई देशों की तेल रिफाइनरी हमले में फूंक दी है। अब ईरान ने कुवैत की तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला कर दिया है और कुवैत में मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी में आग लग गई। कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के अनुसार इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और आग पर टॉप सुरक्षा मानकों के अनुसार काबू पा लिया गया है। इससे पहले ईरान ने कतर के रास लाफेन औद्योगिक शहर में तेल प्लांट फूंक दिया था।

Israel Launches Attack on Iran: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदार

Israel Launches Attack on Iran
Israel Launches Attack on Iran (Social Media)

ईरान के संयुक्त राष्ट्र दूत, अमीर सईद इरावानी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव और सुरक्षा परिषद को औपचारिक रूप से सूचित किया है कि संयुक्त अरब अमीरात हमलों के लिए अमेरिका को अपना क्षेत्र उपलब्ध कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदार है। ईरान संयुक्त अरब अमीरात से सभी नुकसानों के लिए पूर्ण मुआवजे की मांग कर रहा है। वहीं ईरानी सशस्त्र बल क्षेत्रीय प्रतिरोध समूहों के साथ मिलकर संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़रायल को निशाना बनाते हुए जवाबी सैन्य अभियान जारी रखे हुए हैं।

Drone Attack On Kuwait Oil Refinery: कतर की तेल रिफाइनरी में आग

कतर के आंतरिक मामलों के मंत्रालय (एमओआई) ने बताया कि हड़ताल के बाद रास लाफेन औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। नागरिक सुरक्षा ने रास लाफेन औद्योगिक क्षेत्र में लगी सभी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। घटनास्थल पर शीतलन और सुरक्षा अभियान जारी हैं, जबकि आंतरिक सुरक्षा बल (लेखविया) से संबद्ध विस्फोटक इकाई किसी भी खतरनाक हिस्से से निपटने के लिए अपने कार्यों को अंजाम दे रही है।

Israel Iran Conflict: गैस-तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया जा रहा

रास लाफान पर हमला होने के बाद वैश्विक सप्लाई ठप होने की संभावना है क्योंकि यहां से दुनिया के कई देशों से लेकर एशिया और यूरोप को गैस सप्लाई होती है। ऐसे में यहां मिसाइल हमला सिर्फ एक देश पर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की ऊर्जा व्यवस्था पर असर डाल सकता है। खाड़ी देशों पर जारी जंग के बीच अब गैस-तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया जा रहा है औऱ मिसाइल अटैक किया जा रहा है।

ALSO READ: खाड़ी देशों में छिड़ा एनर्जी वॉर, ईरान ने कतर की सबसे बड़ी LNG राफ लाफान पर किया मिसाइल अटैक, वैश्विक सप्लाई होगी ठप!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।