म्यांमार और थाईलैंड में 7.7 तीव्रता के भूंकप ने भीषण तबाही मचा दी है। शक्तिशाली भूकंप के झटकों से कई बड़ी इमारतें कुछ ही देर में भर-भराकर गिर गई। म्यांमार की सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भीषण तबाही से अब तक 144 लोगों की मौत हो गई है और 732 लोग घायल हो गए है। मौत का आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। बताया जा रहा कि म्यांमार की राजधानी नेपीताव की सीमा पर स्थित प्यिनमाना क्षेत्र में मलबों से 60 शवों को और 130 घायलों को बाहर निकाला गया। मलबे में अभी भी कई लोग दबे हो सकते है।
Myanmar और Thailand में भूकंप ने मचाई तबाही, भारत में भी कांपी धरती, कई इमारतें गिरी
अस्पतालों में लगी भीड़
म्यांमार में आए शक्तिशाली भूकंप में 732 लोग घायल हो गए है। अभी भी बचाव अभियान जारी है, घायलों और मृतकों की संख्या अभी बढ़ भी सकती है। घायलों की अधिक संख्या होने के कारण सागाइंग और मांडले में घायलों का उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं की मांग बढ़ गई है।
7.7 magnitude earthquake hits Southeast Asia, mainly impacting Myanmar and Thailand.
— Pop Base (@PopBase) March 28, 2025
बचाव अभियान जारी
म्यांमार और थाईलैंड में आए महाभूकंप ने तबाही मचा दी है। पूरे इलाके में रेस्कूय टीम द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। लोग अभी भी दहशत में दिन काट रहे है। PM मोदी ने म्यांमार और थाईलैंड के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
बैंकॉक में सैकड़ों लोग लापता
बैंकॉक में लगे भूकंप के तेज झटकों से कई इमारतें भर-भराकर गिर गई। मलबे में दबने के कारण अब तक 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अभी भी लापता है। मलबा हटाने का कार्य जारी है, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा


Download Android App
Download iOS App


