ED Raids I-PAC : पश्चिम बंगाल में जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे माहौल भी गरम होता जा रहा है। आज के लिए अमित शाह ने भवानीपुर विधानसभा में रोड शो किया जिसने माहौल को गरमा दिया तो दूसरी तरफ टीएमसी को एक बड़ा झटका लगा। टीएमसी के लिए काम करने वाली I-PAC कंपनी के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड मारी।
बता दें ईडी ने दिल्ली, बंगलौर से लेकर हैदराबाद में कंपनी के ऑफिसों में छापेमारी की है। यह छापेमारी काफी चुनावी नजरिए से माहौल को और गरम ही करेगी। इसे ममता सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
I-PAC के ठिकानों पर तलाशी
बता दें ईडी ने I-PAC के ठिकानों पर तलाशी ली है, जिसमें दिल्ली, बंगलूरू और हैदराबाद शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, राजनीतिक परामर्श फर्म के कुछ अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर नए सिरे से तलाशी अभियान चलाया गया है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच ईडी की कार्रवाई से राजनीतिक हंगामा होने की संभावना है। याद हो पिछली बार भी ईडी के अफसरों ने कोलकाता में I-PAC के ठिकानों पर तलाशी ली थी, तब बड़ा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था जब खुद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां पहुंच गई और फ़ाइलों को अपनी कार में रखने वाली वीडियो उस दौरान काफी वायरल हुई थी।
2 चरणों में चुनाव
हालांकि इस बार ईडी का तलाशी अभियान बंगाल में नहीं हुआ है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 294 सीटों के लिए मतदान होगा। परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है, जबकि कांग्रेस भी चुनाव में हिस्सा ले रही है।
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं, और पुलिस प्रशासन को अपनी निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया है। वहीं, ममता बनर्जी ने अपनी जान को खतरा बताया है, जिससे चुनावी माहौल गरम हो गया है।
यह भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरमाया, अमित शाह के रोड शो के दौरान BJP-TMC कार्यकर्ताओं में नारेबाजी






















