Good Friday पर घूमने का बना रहे हैं Plan? Delhi के इन 5 Historic Churches को करें Explore

Summary :

Famous Church in Delhi: कल गुड फ्राइडे है और ये दिन ईसाई धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है और इसे हर साल ईस्टर के पहले आने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है। ईसाई धर्म के लोगों का मानना है कि यह दिन उस घटना की याद दिलाता है। जब यीशु मसीह को सलीब यानी क्रॉस पर चढ़ाया गया था। उनका बलिदान आज भी लोगों को उनकी याद दिलाता है उन्होंने मानवता को उसके पापों से मुक्त करने के लिए अपना बलिदान दिया था। ईसाई लोगों के अनुसार, यीशु मसीह ने मानव जाति के पापों को दूर करने…

Famous Church in Delhi: कल गुड फ्राइडे है और ये दिन ईसाई धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है और इसे हर साल ईस्टर के पहले आने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है। ईसाई धर्म के लोगों का मानना है कि यह दिन उस घटना की याद दिलाता है। जब यीशु मसीह को सलीब यानी क्रॉस पर चढ़ाया गया था। उनका बलिदान आज भी लोगों को उनकी याद दिलाता है उन्होंने मानवता को उसके पापों से मुक्त करने के लिए अपना बलिदान दिया था।

ईसाई लोगों के अनुसार, यीशु मसीह ने मानव जाति के पापों को दूर करने और लोगों को ईश्वर के मार्ग पर ले जाने के लिए अपना जीवन त्याग दिया था। इसी वजह से इस दिन को गुड कहा जाता है इसका अर्थ अच्छाई और मुक्ति होता है।

Famous Church in Delhi: गुड फ्राइडे पर घूमने के लिए चर्च

  Delhi Famous Church
Delhi Famous Church (Source: social media)

यह चर्च खासतौर पर साउथ दिल्ली में काफी ज्यादा फेमस है। यह दिल्ली में बने बाकि चर्चों के मुकाबले बहुत ज्यादा खूबसूरत है। यह चर्च दिल्ली में 1978 में बनाया गया था। क्रिसमस के दिनों में इस चर्च में खूबसूरती में और भी ज्यादा चार चांद लग जाते हैं। यह चर्च दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन के पास में ही है।

सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल- सीपी

दिल्ली के कनॉट प्लेस में बने इस सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च में हमेशा चहल-पहल देखने को मिलती है। आप गुड फ्राइडे के दिन यहां घूमने जा सकते हैं। इसे दिल्ली का सबसे बड़ा चर्च माना जाता है। यहां आपको गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे पर खूब भीड़ देखने को मिलती है।

Famous Church in Delhi
Famous Church in Delhi (Source: social media)

सेंट जेम्स चर्च- कश्मीरी गेट

दिल्ली का सबसे पुराना चर्च सेंट जेम्स चर्च को बताया जाता है। यह कश्मीरी गेट के पास बना हुआ है। यह रात में देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। पीले और सफेद रंग से बने इस चर्च में हमेशा चहल-पहल रहती है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो ये जगह बेस्ट है।

सेंट अल्फोंसा चर्च – वसंत कुंज

सेंट अल्फोंसा चर्च दिल्ली में बहुत फेमस है। गुड फ्राइडे के दिन आप यहां भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यह चर्च दिल्ली के वसंत कुंज में स्थिति है। इस चर्च के अंदर कई ऐसी चीजें हैं, जो आपको अपनी तरह आकर्षित करती हैं।

Delhi Famous Church
Delhi Famous Church (Source: social media)

सेंट स्टीफन चर्च- चांदनी चौक

अगर आप भी इस गुड फ्राइडे दिल्ली में सबसे खूबसूरत चर्च ढूंढ रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। इस दिन आप दिल्ली में ईस्टर संडे पर सेंट स्टीफन चर्च भी जा सकते हैं। यह चांदनी चौक में बना है। ये भी दिल्ली के सबसे पुराने चर्चों में से एक है। गुड फ्राइडे के दिन दूर-दूर से लोग यहां घूमने आते हैं।

Also Read: Hanuman Jayanti पर दिल्ली-NCR के इन 5 प्रसिद्ध मंदिरों में करें बजरंगबली के दर्शन, हर मनोकामना होगी पूरी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।