Sawan me Kedarnath Jane ke Tips: सावन में केदारनाथ यात्रा का बना रहे हैं प्लान? तो साथ में रखना न भूलें ये जरूरी सामान

Summary :

ये आर्टिकल सावन के पवित्र महीने में केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए है। सावन में केदारनाथ दर्शन का सपना लाखों भक्त देखते हैं, क्योंकि इस समय मौसम सुहावना और चारों तरफ हरियाली होती है। हालांकि, रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ में बारिश के कारण बहुत फिसलन होती है, जिससे यात्रा कठिन हो जाती है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए। लेख में बताया गया है कि यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की पूरी जानकारी लेना और उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट से यात्रा रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है।

सावन के पवित्र महीने में केदारनाथ बाबा के दर्शन करना हर भक्त का सपना होता है। इस समय मौसम बहुत सुहावना होता है और हर तरफ हरियाली नजर आती है। केदारनाथ चार धामों में से एक माना जाता है। हर साल सावन के महीने में लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। केदारनाथ उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में स्थित है। बारिश के मौसम में यहां बहुत ज्यादा फिसलन हो जाती है, इसलिए केदारनाथ मंदिर तक पहुंचना इतना आसान भी नहीं होता है। खासकर अगर आप बुजुर्ग और बच्चे के साथ जा रहे हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की बहुत ज्यादा जरूरत है।

मौसम की जानकारी जरूर लें

 sawan me mandir jane ke liye kya pack kare
sawan me mandir jane ke liye kya pack kare (Source: Social Media)

सावन के समय पहाड़ों में अक्सर बहुत ज्यादा तेज बारिश होती है, इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले वहां के मौसम की पूरी जानकारी लें। इसके अलावा, उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से अपना केदारनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन पहले से ही करवा लें।

यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

 Sawan me Kedarnath Jane ke Tips
Sawan me Kedarnath Jane ke Tips (Source: Social Media)
  • अपने साथ वॉटरप्रूफ जैकेट, रैनकोट या पोंचो जरूर रखें।
  • बारिश से बचने के लिए एक छाता साथ ले जाएं।
  • मौसम के अनुसार, मोटे ऊनी कपड़े जैसे कि स्वेटर, इनर और दस्ताने जरूर रखें।
  • बारिश के मौसम में यहां फिसलन काफी ज्यादा बढ़ जाती है, इसलिए चढ़ाई करने के लिए ग्रिप वाले जूते रखें।
  • जूते वॉटरप्रूफ होने चाहिए, इसके साथ में सूती और गर्म मोजों की 2-3 जोड़ियां जरूर रखें।
  • बुखार, सिरदर्द, पेट खराब और उल्टी की दवाइयां।
  • बैग में ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट्स, बिस्किट और ग्लूकोज आदि रखें।
  • शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें।
  • अपने साथ एक या दो अच्छे पावर बैंक जरूर रखें क्योंकि पहाड़ों पर बिजली जा सकती है।

Also Read: Sawan me Jyotirling Darshan: सावन में करें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, हर पाप से मिलेगी मुक्ति और मन को शांति

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।