होली की रात पारिवारिक तनाव के चलते युवक ने तमंचे से मारी खुद को गोली, हुई मौके पर मौत

Etah Suicide Case on Holika Dahan

Etah Suicide Case on Holika Dahan : होली के दिन बुधवार रात करीब 11 बजे एक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। मामला एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के ग्राम पुनहैरा का है। बताया जा रहा है युवक भारी तनाव में था, घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Man Shoots Himself : तनाव में था दुष्यंत

Etah Suicide Case on Holika Dahan
Etah Suicide Case on Holika Dahan (source : social media)

युवक का नाम दुष्यंत बताया जा रहा है, वह 32 साल का था, और कुछ समय से तनाव में चल रहा था। गाँव वालों के अनुसार दुष्यंत पिछले कई महीनों से पारिवारिक तनाव से जूझ रहा था।

उसकी पत्नी करीब 10 महीने से मायके में रह रही थी और वापस नहीं लौटी थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।

3 साल पहले हुई शादी

Etah Suicide Case on Holika Dahan
Etah Suicide Case on Holika Dahan, representational ( source : social media)

दुष्यंत के चचेरे भाई धर्मेंद्र के मुताबिक, तीन वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। करीब 10 माह से दंपती के बीच विवाद चल रहा था। होली के दिन दुष्यंत ने पत्नी को शुभकामनाएं देने और अपने दो वर्षीय बेटे से बात करने के लिए फोन किया। फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर लौटा और खुद को गोली मार ली।

बताया गया कि घटना से पहले उसने शराब का सेवन भी किया था। देर रात घर के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी पहुंचे तो देखा कि दुष्यंत की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

UP Crime News : होली के दिन शराब में डूबा रहा

Etah Suicide Case on Holika Dahan
Etah Suicide Case on Holika Dahan (source: social media)

बताया गया कि वह होली के दिन नशे में था। घटना के दिन उसने शराब का खूब सेवन किया था। देर रात घर के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुष्यंत की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

सूचना पर थाना जलेसर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।

Etah Suicide Case on Holika Dahan : पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आनी बाकी है, प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही होगी। अवैध हथियार के संबंध में भी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें – हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: वैन-बस की टक्कर में 6 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।