उत्तर प्रदेश AIMIM के अध्यक्ष Shaukat Ali पर FIR

Summary :

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ गाजीपुर में मामला दर्ज

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है।

गाजीपुर सैदपुर पुलिस के मुताबिक, शौकत अली ने पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में विवादास्पद बयान दिया था। इस कारण उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पर गाजीपुर के सैदपुर थाने में एक एफआईआर पंजीकृत हुई है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उसी का संज्ञान लेते हुए एफआईआर पंजीकृत हुई है।

पुलिस ने बताया कि शौकत अली पर बीएनएस की धारा 299 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली भितरी में आए थे और जनसभा को संबोधित करते हुए भड़काऊ भाषण दिया था। उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘कठमुल्ला’ वाले बयान पर टिप्पणी की थी।

बीते दिनों सीएम योगी ने विधानसभा में भाषा पर हुए विवाद पर समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम पर हमला बोलते हुए ‘कठमुल्ला’ शब्द का प्रयोग किया था।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.