शांति वार्ता में शामिल कूटनीतिज्ञ कमाल खराजी अमेरिकी-इजरायली हमले में गंभीर रूप से घायल

Former Iran FM seriously injured

Former Iran FM seriously injured : ईरान में जारी युद्ध का असर अब पूरी दुनिया पर महसूस किया जा रहा है। कई देशों की ओर से इस संघर्ष को खत्म करने के लिए बातचीत की कोशिशें भी की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस समझौता सामने नहीं आ पाया है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि जिस ईरानी नेता के साथ पाकिस्तान शांति समझौते को लेकर संपर्क में था, उन पर अमेरिका और इजराइल की संयुक्त कार्रवाई में हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में ईरान के वरिष्ठ कूटनीतिज्ञ कमाल खराजी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

तेहरान में घर पर हुआ हमला

ईरानी अखबार मिहान की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार 1 अप्रैल को तेहरान के अजौरानियेह इलाके में स्थित कमाल खराजी के घर को निशाना बनाया गया। इस हमले में वे बुरी तरह घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार ईरान और अमेरिका के बीच संभावित शांति वार्ता के सिलसिले में पाकिस्तान खराजी के संपर्क में था। पाकिस्तान की ओर से भेजे जा रहे संदेश भी उन्हीं तक पहुंचाए जा रहे थे। ऐसे में उन पर हुआ हमला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

कौन हैं कमाल खराजी?

बता दें, 81 वर्षीय कमाल खराजी ईरान के प्रमुख कूटनीतिज्ञों में गिने जाते हैं। वे 1997 से 2005 तक ईरान के विदेश मंत्री रह चुके हैं। विदेश मंत्री पद छोड़ने के बाद वे ईरान के सुप्रीम लीडर कार्यालय से जुड़े और लंबे समय तक कूटनीतिक मामलों में अहम भूमिका निभाते रहे। उन्हें ईरान के दूसरे सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का करीबी माना जाता है।

शांति समझौते की कोशिशें जारी

ईरान और अमेरिका में जारी युद्ध लंबे समय से चल रहा है जिस चलते कई देशों पर इसका असर पड़ रहा है। यही कारण है कि यह युद्ध समाप्त हो इसकी पहल को प्राथमिकता दी जा रही है। इस के लिए कई देश मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं। सऊदी अरब इस प्रक्रिया का नेतृत्व कर रहा है, जबकि चीन, तुर्की, पाकिस्तान और मिस्र भी इसमें शामिल हैं। अमेरिका की ओर से इस बातचीत की जिम्मेदारी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस संभाल रहे हैं। वहीं पाकिस्तान इस पूरे मामले में संदेशवाहक की भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़ेंईरान: पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की हालत गंभीर, घर पर हुई थी एयर स्ट्राइक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।