नेतागिरी….में घुसा दूंगी, OP राजभर के कार्यकर्ता को लेडी कांस्टेबल ने जड़े दनादन थप्पड़, Video Viral

Summary :

Ghazipur News: राजनीतिक दल के कार्यकर्ता अपनी नेतागिरी दिखाने और धौंस जमाने के लिए पुलिस से भिड़ जाते हैं। अपने नेता का नाम लेते हुए वे पुलिस वालोंं से बदतमीजी करते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में भी हुआ। बीजेपी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के कार्यकर्ता ने लेडी कांस्टेबल के बदतमीजी की, जिसके बाद महिला पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। Ghazipur News: ज्ञापन देने पहुंचे थे कार्यकर्ता बुधवार को गाजीपुर में सुभासपा के जिला अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता AIMIM के शौकत अली के खिलाफ अपना प्रदर्शन कर रहे थे। सुभासपा…

Ghazipur News: राजनीतिक दल के कार्यकर्ता अपनी नेतागिरी दिखाने और धौंस जमाने के लिए पुलिस से भिड़ जाते हैं। अपने नेता का नाम लेते हुए वे पुलिस वालोंं से बदतमीजी करते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में भी हुआ। बीजेपी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के कार्यकर्ता ने लेडी कांस्टेबल के बदतमीजी की, जिसके बाद महिला पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

Ghazipur News
Ghazipur News

Ghazipur News: ज्ञापन देने पहुंचे थे कार्यकर्ता

बुधवार को गाजीपुर में सुभासपा के जिला अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता AIMIM के शौकत अली के खिलाफ अपना प्रदर्शन कर रहे थे। सुभासपा ने मांग की है कि महाराजा सुहेलदेव पर दिए गए विवादास्पद बयान के लिए शौकत अली पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। शौकत अली का पुतला भी फूंका गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने गए। इसी दौरान लेडी कांस्टेबल के साथ एक कार्यकर्ता ने बदसलूकी की, जिस पर उसका गुस्सा फूट पड़ा।

Ghazipur Lady Constable Slaps Worker: लेडी कांस्टेबल ने निकाल दी सारी नेतागिरी

महिला पुलिस सुभासपा कार्यकर्ता पर चिल्लाई और उसे दनादन कई थप्पड़ जड़ दिए। पिटाई का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें महिला कांस्टेबल कह रही है, “हाथ कैसे लगाया ? तेरा हाथ तोड़ दूंगी।” मौके पर मौजूद एक अन्य पुलिस अधिकारी और सुभासपा नेताओं ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

Ghazipur Viral Video 

इस घटना पर जिला अध्यक्ष ने बाद में सफाई दी। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर ने बताया कि एसपी कार्यालय के बाहर एक महिला कांस्टेबल और एक अन्य व्यक्ति खड़े थे। जब कार्यकर्ता उनके बीच से गुज़रा, तो उसका संतुलन बिगल गया और कांस्टेबल को हल्का धक्का लग गया। सुरेंद्र राजभर ने इसे “गलतफ़हमी” बताया, लेकिन सिपाही को लगा कि वो जानबूझकर उन्हें धक्का मार रहा है। बता दें इससे पहले भी सुभासपा के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- Tillu Tajpuria Police Raid: काला जठेड़ी, नीरज बवाना समेत कई गैंगस्टर के ठिकानों पर 40 टीमों की ताबड़तोड़ छापेमारी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Neha Singh