दिवाली पर अपने दोस्तों को गिफ्ट में दे ये सस्ते गैजेट्स

Summary :

Diwali 2024 Gifting Ideas: दिवाली के मौके आप अपने चाहने वालों को ₹3000 रुपये से कम में आने वाले कई टेक गैजेट्स गिफ्ट में दे सकते हैं। आप चाहें तो ब्लूटूथ स्पीकर गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही ईयरबड्स और पावरबैंक भी अच्छा ऑप्शन है। यहां तीन हजार से कम में आने वाले कुछ बेस्ट टेक गिफ्ट आइडियाज के बारे में बताने वाले हैं। बेस्ट सस्ते गिफ्टस दिवाली का सीज़न शुरू हो चुका है, क्योंकि कुछ ही दिनों के बाद भारत में देश का सबसे लोकप्रिय त्यौहार दिवाली आने वाली है। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों…

Diwali 2024 Gifting Ideas: दिवाली के मौके आप अपने चाहने वालों को ₹3000 रुपये से कम में आने वाले कई टेक गैजेट्स गिफ्ट में दे सकते हैं। आप चाहें तो ब्लूटूथ स्पीकर गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही ईयरबड्स और पावरबैंक भी अच्छा ऑप्शन है। यहां तीन हजार से कम में आने वाले कुछ बेस्ट टेक गिफ्ट आइडियाज के बारे में बताने वाले हैं।

बेस्ट सस्ते गिफ्टस

दिवाली का सीज़न शुरू हो चुका है, क्योंकि कुछ ही दिनों के बाद भारत में देश का सबसे लोकप्रिय त्यौहार दिवाली आने वाली है। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट देते हैं। अगर आप इस दिवाली पर अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार को कोई टेक प्रोडक्ट गिफ्ट करना चाहते हैं और आपका बजट 3000 रुपये तक का है, तो आइए हम आपको कुछ बेहतरीन प्रोडक्ट्स के बारे में बताते हैं।

OnePlus Nord Buds 3 Pro

आप इस दिवाली पर अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार को वनप्लस के इस शानदार वायरलेस ईयरबड्स गिफ्ट कर सकते हैं। इसकी MRP 3,699 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में यह सिर्फ 2,799 रुपये में बिक रहा है।

Realme Band 2

आजकल भारत में लोगों के बीच अपने-आप को फिट रखने का ट्रेंड चल रहा है और उनके इस ट्रेंड में फिटनेस बैंड की बड़ी भूमिका होती है। ऐसे में आप रियलमी के इस फिटनेस बैंड को भी दिवाली के मौके पर अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को गिफ्ट कर सकते हैं। इसकी कीमत 2,999 रुपये है।

boAt Stone 1200F

3000 से कम कीमत में कई बढ़िया पोर्टेबल स्पीकर्स मार्केट में उपलब्ध हैं, लेकिन बोट का यह स्पीकर शानदार स्पीकर्स में से एक है। फ्लिपकार्ट पर इसे 30 हजार से ज्यादा लोगों ने औसतन 4.3 स्टार्स दिए हैं. इसकी एमआरपी 6,999 रुपये लेकिन इस वक्त इसे 2,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

Xiaomi Power Bank 4i

3000 रुपये से कम रेंज में टेक प्रोडक्ट गिफ्ट करना चाहते हैं तो शाओमी का यह पॉवरबैंक भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस पॉवरबैंक की कीमत 3,999 रुपये है, लेकिन अमेजन सेल में इसे सिर्फ 1,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Aastha Paswan