ग्रेटर नोएडा: सुनपुरा में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 40 करोड़ की जमीन मुक्त

Summary :

बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य शुरू करने के प्रयास

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम सुनपुरा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। इस भूमि की कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान छह जेसीबी और पांच डंपर का इस्तेमाल किया और लगभग तीन घंटे में यह कार्य पूरा किया गया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम सुनपुरा में मंगलवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई के तहत प्राधिकरण ने करीब 20,000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस भूमि की कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि कालोनाइजरों द्वारा इस जमीन पर अवैध कॉलोनी काटने की कोशिश की जा रही थी। बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य शुरू करने के प्रयास किए गए थे। इसके बावजूद, प्राधिकरण ने इस निर्माण पर रोक लगाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए थे, लेकिन कालोनाइजर चोरी-छिपे काम करने की कोशिश कर रहे थे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इस तरह की घटनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने ग्राम सुनपुरा में की गई कार्रवाई के दौरान छह जेसीबी और पांच डंपर का इस्तेमाल किया और लगभग तीन घंटे में यह कार्य पूरा किया गया। इस कार्रवाई में परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह, विशेष कार्याधिकारी जितेंद्र गौतम, वर्क सर्किल दो के प्रभारी सन्नी यादव, वर्क सर्किल-7 के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा, प्रबंधक बृजेन्द्र कुमार कुशवाहा, नितीश कुमार, अभिषेक पाल, विवेक किषोर तथा अन्य स्टाफ ने पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की मदद से अतिक्रमण मुक्त कराया।

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में उतरा IAF का अपाचे हेलीकॉप्टर, टला बड़ा हादसा

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने चेतावनी दी कि सुनपुरा क्षेत्र ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में आता है, जहां बिना प्राधिकरण की अनुमति या बिना नक्शा पास कराए किसी भी निर्माण को मंजूरी नहीं दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त करें, ताकि अवैध कॉलोनियों में अपनी मेहनत की कमाई न फंसे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.