‘पंचायत सीजन 4’ का ट्रेलर 11 जून को दोपहर 12 बजे रिलीज होगा।उसी दिन शो की नई रिलीज डेट का भी खुलासा किया जाएगा, जो तय समय से पहले हो सकती है।नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार और रघुबीर यादव एक बार फिर फुलेरा की कहानी लेकर लौट रहे हैं।
फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि ‘पंचायत सीजन 4’ (Panchayat Season 4) का ट्रेलर (Trailor) 11 जून को दोपहर 12 बजे रिलीज (Release) होने जा रहा है। प्राइम वीडियो ने इस बात की पुष्टि अपने सोशल मीडिया हैंडल के ज़रिए की है। साथ ही, इसी दिन ‘पंचायत सीजन 4’ (Panchayat 4) की रिलीज डेट (Release Date) का भी खुलासा होगा। पहले खबर थी कि यह सीजन 2 जुलाई को आएगा, लेकिन अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि शो तय तारीख से पहले ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। सीजन 4 में फिर से नीना गुप्ता (Neena Gupta), जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) , रघुबीर यादव (Raghubir Yadav) और दुर्गेश कुमार (Durgesh Kumar) जैसे सितारे नजर आएंगे। फुलेरा गांव की पॉलिटिक्स (Politics), इमोशन्स (Emotions) और कॉमेडी (Comedy) से भरपूर यह सीरीज एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। ‘पंचायत’ (Panchayat) की खास बात इसकी सादगी और असल भारतीय गांव की झलक है, जो लोगों को इससे जुड़ाव महसूस कराती है।
ट्रेलर कब आएगा? जानिए समय और तारीख
फैंस के लंबे इंतजार के बाद अब ‘पंचायत सीजन 4’ का ट्रेलर 11 जून को दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाएगा। यह खबर प्राइम वीडियो के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कंफर्म कर दी गई है। ट्रेलर लॉन्च से पहले फैंस के बीच वोटिंग कराई जा रही थी कि इस बार पंचायत का चुनाव कौन जीतेगा। अब वोटिंग खत्म हो चुकी है और वक्त आ गया है ‘वाचिंग-वाचिंग’ का।
रिलीज डेट का भी होगा खुलासा
ट्रेलर लॉन्च के साथ ही इस बात से भी पर्दा उठ जाएगा कि ‘पंचायत सीजन 4’ किस दिन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। पहले अफवाह थी कि सीजन 4, 2 जुलाई को आएगा, लेकिन अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि यह सीजन तय समय से पहले रिलीज किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि फैंस को शायद जुलाई से पहले ही नया सीजन देखने को मिल जाए।
फुलेरा लौटने को तैयार है टीम पंचायत
इस सीजन में भी नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, और दुर्गेश कुमार जैसे पसंदीदा कलाकार नजर आने वाले हैं। ट्रेलर और नई रिलीज डेट की घोषणा के साथ यह तय हो गया है कि दर्शकों को एक बार फिर फुलेरा गांव की सादगी, राजनीति और हल्के-फुल्के हास्य से भरपूर किस्से देखने को मिलेंगे।
Dr. Salunkhe के शो से बाहर होने के बाद CID 2 की कहानी में आया बड़ा ट्विस्ट
फैंस का उत्साह चरम पर
‘पंचायत’ हमेशा से एक दिल को छू जाने वाली सीरीज रही है, जिसकी कहानी गांव के एक सचिव के इर्द-गिर्द घूमती है। सीजन 3 के जबरदस्त रेस्पॉन्स के बाद, अब चौथे सीजन से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग लगातार #PanchayatSeason4 ट्रेंड कर रहे हैं और ट्रेलर व रिलीज डेट को लेकर गिनती के पल गिन रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




