Middle East जंग: क्या ट्रंप की नीतियों से अमेरिका फंसा संकट में? डेमोक्रेट हकीम जेफ्रीज ने Trump को लगाई फटकार

Hakeem Jeffries criticism Trump

Hakeem Jeffries criticism Trump: अमेरिका में ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और घरेलू आर्थिक मुद्दों को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हकीम जेफ्रीज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपब्लिकन नीतियों ने आम अमेरिकी नागरिकों की जिंदगी महंगी बना दी है और देश को ईरान के खिलाफ ‘लापरवाह और बेवजह के युद्ध’ में धकेल दिया है।

Hakeem Jeffries Criticism Trump: अमेरिका के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण समय

Hakeem Jeffries criticism Trump (1)
Hakeem Jeffries criticism Trump (Source: Social Media)

मीडिया बातचीत में जेफ्रीज ने कहा कि यह अमेरिका के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण समय है। राष्ट्रपति ट्रंप और रिपब्लिकन की नीतियों ने अमेरिकी लोगों की जीवन गुणवत्ता को नुकसान पहुंचाया है। इन नीतियों के कारण आम लोगों पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। जेफ्रीज ने दावा किया कि रिपब्लिकन नीतियों की वजह से स्वास्थ्य सेवा, ईंधन, आवास, बच्चों की देखभाल और खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

‘वन बिग अग्ली बिल’ का जिक्र कर क्या बोले जेफ्रीज?

उन्होंने हाल ही में पारित किए गए कानून का जिक्र करते हुए कहा कि रिपब्लिकनों ने अपने ‘वन बिग अग्ली बिल’ के जरिए अमेरिकी इतिहास में मेडिकेड पर सबसे बड़ी कटौती लागू की है। इस फैसले के कारण कई अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंद हो रहे हैं, जबकि 2 करोड़ से अधिक कामकाजी अमेरिकी नागरिकों के स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम बढ़ गए हैं।

घरेलू आर्थिक मुद्दों को विदेश नीति से जोड़ते हुए जेफ्रीज ने मध्य पूर्व में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “रिपब्लिकन हमें ईरान के खिलाफ एक लापरवाह युद्ध में ले गए हैं। अरबों डॉलर मध्य पूर्व में बम गिराने पर खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन आम लोगों के लिए जीवन सस्ता बनाने के लिए एक पैसा भी नहीं है।”

Jeffries Criticized Donald Trump: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप पर बरसे जेफ्रीज

Hakeem Jeffries criticism Trump
Hakeem Jeffries criticism Trump (Source: Social Media)

हकीम जेफ्रीज ने प्रशासन की रणनीति और तैयारी पर भी सवाल खड़े किए। जेफ्रीज ने कहा कि सरकार अब तक अमेरिकी जनता को यह नहीं समझा पाई है कि ईरान में रोजाना बमबारी पर अरबों डॉलर क्यों खर्च किए जा रहे हैं। इस अभियान के लिए कोई स्पष्ट योजना, लक्ष्य या बाहर निकलने की रणनीति नहीं है।जेफ्रीज ने चेतावनी दी कि इसका असर पूरे क्षेत्र पर पड़ सकता है।

खासतौर पर, उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का जिक्र करते हुए कहा कि यह दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है और यहां अस्थिरता बढ़ने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने इस संभावित खतरे के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी नागरिकों की निकासी की भी कोई ठोस योजना नहीं बनाई।

ALSO READ: खाड़ी देशों में जंग के बीच सोने चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानें आज आपके शहर में कितना हुआ सस्ता?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।