Hezbollah : इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह के सैन्य अधिकारी की मौत

Summary :

Hezbollah : दक्षिण-पश्चिम लेबनान के जिबल अल-बुत्म में गुरुवार को इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्ला के एक सैन्य अधिकारी की मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने लेबनानी सैन्य सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। Hezbollah के सैन्य अधिकारी की मौत दक्षिण-पश्चिम लेबनान के जिबल अल-बुत्म में गुरुवार को इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्ला(Hezbollah) के एक सैन्य अधिकारी की मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने लेबनानी सैन्य सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इजरायली ड्रोन ने एक कार पर तीन मिसाइलें दागीं। यह हमला सिद्दीकिन और जिबकिन शहरों के बीच जिबल अल-बुत्म इलाके…

Hezbollah

Hezbollah : दक्षिण-पश्चिम लेबनान के जिबल अल-बुत्म में गुरुवार को इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्ला के एक सैन्य अधिकारी की मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने लेबनानी सैन्य सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।

Hezbollah के सैन्य अधिकारी की मौत

दक्षिण-पश्चिम लेबनान के जिबल अल-बुत्म में गुरुवार को इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्ला(Hezbollah) के एक सैन्य अधिकारी की मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने लेबनानी सैन्य सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इजरायली ड्रोन ने एक कार पर तीन मिसाइलें दागीं। यह हमला सिद्दीकिन और जिबकिन शहरों के बीच जिबल अल-बुत्म इलाके में किया गया।हमले में कार चला रहे हसन मुहन्ना की मौत हो गई। वह एक स्थानीय सैन्य अधिकारी था जो दक्षिणी लेबनान में पश्चिमी सीमा पर सैन्य गतिविधियों में शामिल था।

मारे गए हिज़्बुल्लाह कमांडर की उस छापे में भूमिका थी जिसने 2006 में सीरिया में युद्ध को जन्म दिया था | द टाइम्स ऑफ़ इज़राइल

सूत्रों ने बताया कि इजरायली(Hezbollah) ड्रोनों और लड़ाकू विमानों ने गुरुवार को दक्षिणी लेबनान के पांच गांवों और शहरों पर सात हमले किये। इसमें दक्षिणी लेबनान के जेजिन इलाके में हमला भी शामिल है।पिछले साल 8 अक्टूबर को हमास के साथ हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल की सीमा के भीतर किये गये औचक हमले के बाद से ही इजरायल-लेबनान सीमा पर तनाव है। उस हमले में 1200 लोगों की मौत हुई थी और इजरायल से 200 से अधिक लोगों को बंधक बनाया गया था।

मुस्तफा हसन की मौत से तिलमिलाया हिजबुल्लाह, इजरायल पर ताबड़तोड़ रॉकेट दागे - News18 हिंदी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar