उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से कई लोगों के चेहरों पर मुस्कान है, तो कहीं-कहीं बारिश लोगों पर कहर बनकर टूटी है। अमरोहा जिले में बारिश की वजह से एक मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। मामला देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुमार गांव का है।
- अमरोहा जिले में बारिश की वजह से एक मकान भरभराकर गिर पड़ा
- हादसे से एक 8 साल के बच्चे की मौत हो गई
- मामला देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुमार गांव का है
- जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है
मलबे में दबकर 8 साल के मासूम की मौत
जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाओं ने भी लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। बारिश और तेज हवाओं के चलते एक मजदूर का मकान ढह गया, जिसमें घर में मौजूद परिवार के लोग मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने फौरन उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक 8 साल के बच्चे की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि मलबे में 12 लोग दबे थे, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अलीगढ़ में भी गिरी मकान की छत
ऐसा ही एक मामला शनिवार को अलीगढ़ के थाना क्षेत्र के गांव भिलावटी से सामने आया था, जहां बारिश के चलते एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। इससे मकान के अंदर सो रहे परिवार के तीन सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।


Download Android App
Download iOS App



