महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, CM योगी आदित्यनाथ कर रहे है निरीक्षण

Summary :

CM योगी मॉनिटरिंग करके अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे हैं

गोरखनाथ मंदिर स्थित नियंत्रण कक्ष से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुण्य स्नान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे हैं। महाकुंभ के अंतिम मुख्य स्नान पर श्रद्धालु भारी तादाद में जुटे हैं।

महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ में पवित्र अनुष्ठान में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल ने एक पोस्ट में लिखा, “मुख्यमंत्री योगी नाथ जी महाराज आज महाकुंभ-2025, प्रयागराज में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पवित्र स्नान पर्व की व्यवस्थाओं का गोरखनाथ मंदिर स्थित कंट्रोल रूम से निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं।

इससे पहले सीएम योगी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई दी। सीएम योगी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “महाकुंभ-2025, प्रयागराज में भगवान भोलेनाथ की उपासना को समर्पित महाशिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर आज त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन! त्रिभुवनपति भगवान शिव और पुण्य सलिला माँ गंगा सभी का कल्याण करें, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव!

महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ के अंतिम पवित्र स्नान के लिए संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ 2025 में 40 लाख से अधिक तीर्थयात्री आ चुके हैं। अकेले इस खास दिन पर 25.64 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान में हिस्सा लिया और अब तक पवित्र नदियों में स्नान करने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 64.77 करोड़ तक पहुंच गई है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.