भारत द्वारा सिंध नदी का पानी रोकने के फैसले से पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है। पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस पर गीदड़भभकी देते हुए कहा कि अगर पानी रोका गया तो हमला करेंगे। भारत के सख्त कदमों से पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा स्टुडियो ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में भारत को खोखली धमकी दी है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। इस बीच मोदी सरकार ने जो सबसे बड़ा फैसला लिया है, वो है पाकिस्तान में बहने वाली सिंध नदी का पानी रोकना। इससे पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है। अगर इस भीषण गर्मी में पाकिस्तान को पानी नहीं मिला तो वहां के लोगों का हाल बेहाल हो जाएगा। इसी डर से पाकिस्तानी मंत्री लगातार धमकियां दे रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में एक बार फिर खोखली धमकी दी है।
पाक मंत्री का बयान
बता दें कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा स्टुडियो ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में भारत को खोखली धमकी दी है। ख्वाजा स्टुडियो ने कहा कि अगर भारत सिंधु नदी पर बांध बनाता है तो पाकिस्तान उस पर हमला कर देगा। उन्होंने कहा कि आक्रमण सिर्फ गोलियों से नहीं होता, पानी बंद करना भी हमला है। पाक मंत्री का बयान उस वक्त आया है जब भारत ने पाकिस्तान को पहलगाम हमले की वजह से कठघरे में खड़ा किया है। दोनों देश के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, तनाव का माहौल है। लगातार बॉर्डर पर पाक और भारतीय सेना गोलीबारी कर रहे हैं।
भारत का कड़ा रुख
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में लगातर तनाव बढ़ रहा है। दोनों देश ने एक दूसरे के खिलाफ कई बड़े एक्शन लिए हैं। इस बीच भारत सरकार का सबसे बड़ा एक्शन सिंधु जल समझौता रद्द करना है। भारत ने पाक के नागरिकों के वीजा को रद्द कर दिया है। वाघा-अटारी बॉर्डर को भी इस दौरान बंद कर दिया गया हुआ है।
दी गीदड़भभकी
ख्वाजा आसिफ ने इससे पहले कहा था कि भारत पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन हम भारत के साथ युद्ध शुरू नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध की स्थिति बनती है तो पाकिस्तान भी इसका जवाब देगा। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने यह भी कहा था कि सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान विश्व बैंक से संपर्क करेगा।
Gold Rate Today: सोने के भाव में उतार-चढ़ाव, जानें प्रमुख शहरों में आज का ताजा भाव


Download Android App
Download iOS App




