शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को वामपंथी नेता सीताराम येचुरी से उनके नाम से सीताराम हटाने की सलाह दी है। माकपा महासचिव ने कहा था कि महाभारत और रामायण जैसे हिन्दू महाकाव्य ‘‘हिंसा’’ से भरे हुए हैं।
राउत ने येचुरी से पूछा कि क्या वह जम्मू कश्मीर में पाक समर्थिक आतंकवाद के खिलाफ देश की रक्षा करने वाले सुरक्षा बलों की कार्रवाई को भी ‘‘हिंसा’’ कहेंगे।
सेना मोदी की निजी संपत्ति नहीं है, अजहर को NDA सरकार ने किया था रिहा : राहुल गांधी
राउत ने कहा, ‘‘अगर सीताराम येचुरी रामायण और महाभारत को हिन्दू हिंसा कहते हैं तो उन्हे अपने नाम से सीताराम हटाना चाहिए।’’
माकपा मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ में लिखे लेख में येचुरी ने कहा था कि भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाने का भाजपा का फैसला हिन्दुत्व ‘‘सांप्रदायिक’’ वोट बैंक को एकजुट करने के उसके प्रयासों का ही विस्तार है।


Download Android App
Download iOS App



