India Iran Talks Strait of Hormuz Shipping: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग (ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव) के बीच भारत के लिए राहतभरी खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विदेश मंत्री S. Jaishankar ने ईरान के विदेश मंत्री Seyed Abbas Araghchi से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत के बाद ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की सहमति दे दी है।
यह डील भारत के लिए इसलिए अहम है, क्योंकि Strait of Hormuz दुनिया का एक बहुत महत्वपूर्ण समुद्र से गुजरने वाला रास्ता है। इसी रास्ते से दुनिया के बड़े इलाके का तेल और प्राकृतिक गैस दूसरे देशों तक जाता है, जिसमें भारत की ऊर्जा आपूर्ति भी शामिल है।
जयशंकर और अराघची की बातचीत में क्या तय हुआ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विदेश मंत्री ने ईरान के राष्ट्रपति अराघची से फोन पर बातचीत की है। इस दौरान ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी है. दोनों देशों के विदेश मंत्री की बातचीत का मकसद इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते को खुला रखना था, जिससे कच्चे तेल और नेचुरल गैस की कमी न हो।
रूस और फ्रांस के विदेश मंत्रियों से भी हुई बातचीत
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न सिर्फ ईरान से बातचीत की है, बल्कि अन्य देशों के प्रमुख लीडरों से भी बातचीत की है। उन्होंने रूस और फ़्रांस के विदेश मंत्री से भी इस गंभीर मुद्दों पर चर्चा की है। इस चर्चाओं का मकसद समुद्री रास्ते से व्यापारिक मार्गों को खुला रखना और वैश्विक सप्लाई चैन को सही बनाए रखना है।























