भारत इस कठिन समय में इजराइल के साथ एकजुटता से खड़ा है – PM मोदी

Summary :

इजराइल में हुए आतंकवादी हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दुख जताते हुए कहा कि भारत इस कठिन समय में इजराइल के साथ एकजुटता से खड़ा है। इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा पहुंचा – PM मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर यानि एक्स पर कहा कि इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा पहुंचा। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में इज़राइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।” Deeply shocked by the news of terrorist attacks in Israel. Our thoughts and prayers…

इजराइल में हुए आतंकवादी हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दुख जताते हुए कहा कि भारत इस कठिन समय में इजराइल के साथ एकजुटता से खड़ा है।
इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा पहुंचा – PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर यानि एक्स पर कहा कि इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा पहुंचा। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में इज़राइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।”


बता दे की पीएम मोदी की यह टिप्पणी फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास द्वारा शनिवार को इजरायल के खिलाफ एक नए सैन्य अभियान की घोषणा करने और पिछले वर्ष मई के बाद पहली बार गाजा पट्टी से यहूदी राज्य की ओर मिसाइलों की बौछार करने के बाद आई है, जिसमें अब तक एक इजराइली महिला की मौत हो गई है और दो अन्य लोग घायल हो गए।
मोहम्मद अल-दीफ ने की इजरायल के खिलाफ नए ‘अल-अक्सा बाढ़’ सैन्य अभियान की शुरुआत की घोषणा
वही बता दे कि समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के माने तो , जैसे ही समूह ने रॉकेट हमलों की जिम्मेदारी ली, हमास नेता मोहम्मद अल-दीफ ने इजरायल के खिलाफ नए ‘अल-अक्सा बाढ़’ सैन्य अभियान की शुरुआत की घोषणा की।
भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की
वही इसको लेकर भारतीय दूतावास ने इज़राइल में सभी भारतीय नागरिकों को “सतर्क रहने” और “सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने” के लिए कहा है साथ ही गैर-जरूरी आवाजाही से बचने और सुरक्षा आश्रयों के करीब रहने की सलाह दी जाती है। इसमें कहा गया है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इज़राइल में सभी भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया जाता है। कृपया सावधानी बरतें, अनावश्यक आवाजाही से बचें और सुरक्षा आश्रयों के करीब रहें।वही , विज्ञापन एडवाइजरी में आगे बताया है कि Emergency situation में, आप हमसे इस नंबर +97235226748 पर संपर्क कर सकते हैं या consl.telaviv@mea.gov.in पर एक Message छोड़ सकते हैं। किसी भी मार्गदर्शन के लिए दूतावास कर्मी हमेशा आपके साथ रहेंगे।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया इज़राइली होम फ्रंट कमांड की वेबसाइट www.oref.org.il/en या उनकी तैयारी विवरणिका देखें।

Shera Rajput