Infinix GT 30 PRO 5G Kab Launch Hoga: जानें क्या मिलेंगे फीचर, कितनी होगी कीमत

Summary :

Infinix GT 30 PRO 5G Kab Launch Hoga: Infinix कंपनी ने भारतीय बाजार में किफायती कीमत में कई स्मार्टफोन को पेश किया है। साथ ही कई दमदार गेमिंग स्मार्टफोन को भी बाजार में लॉन्च किया है। अब कंपनी एक और Infinix GT 30 PRO 5G स्मार्टफोन को 8 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन में शानदार डिस्पले, दमदार प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा और बड़ी समेत कई फीचर को शामिल किया जाएगा। आईए विस्तार से जानते है कि इस स्मार्टफोन में क्या फीचर मिल सकते है और कितनी कीमत हो सकती है। Infinix GT 30 PRO 5G Display…

Infinix GT 30 PRO 5G Kab Launch Hoga: Infinix कंपनी ने भारतीय बाजार में किफायती कीमत में कई स्मार्टफोन को पेश किया है। साथ ही कई दमदार गेमिंग स्मार्टफोन को भी बाजार में लॉन्च किया है। अब कंपनी एक और Infinix GT 30 PRO 5G स्मार्टफोन को 8 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन में शानदार डिस्पले, दमदार प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा और बड़ी समेत कई फीचर को शामिल किया जाएगा। आईए विस्तार से जानते है कि इस स्मार्टफोन में क्या फीचर मिल सकते है और कितनी कीमत हो सकती है।

Infinix GT 30 PRO 5G Display

इस स्मार्टफोन में शानदार 6.78 की बड़ी AMOLED डिस्पले दी जाएगी। यह 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 4,500 ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करेगी। बता दें कि डिस्पले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass का प्रोटेक्शन दिया गया है।

Infinix GT 30 PRO 5G Chipset

शानदार डिस्पले के साथ ही दमदार 4nm का MediaTek Dimensity 7400 का प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह AnTuTu बेंचमार्क में 7,79,000 से अधिक स्कोर देता है। गेमिंग और हैवी यूज के लिए शामिल किया यह दमदार प्रोसेसर 3.35GHz की स्पीड से रन करने में सक्षम है।

Infinix GT 30 PRO 5G Camera

इस स्मार्टफोन में शानदार डुअल रियर कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा। बता दें कि मेन कैमरा 108 MP का दिया जाएगा और दूसरा अलट्रावाइड कैमरा 8MP का दिया जाएगा। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा दिया जाएगा।

Infinix GT 30 PRO 5G Battery

दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा के साथ ही बड़ी 5,500mAh की बैटरी दी गई है साथ ही बैटरी को चार्ज करने के लिए 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है और 30W वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि लगभग 1 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

Infinix GT 30 PRO 5G Price
Infinix GT 30 PRO 5G Price

Infinix GT 30 PRO 5G Price

शानदार फीचर को शामिल किए जाने के साथ ही कंपनी ने अभी कीमत की आधिकारिक जानकारी को साझा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन लगभग 18 हजार रुपये 25 हजार रुपये की रेंज तक पेश किया जा सकता है।

Infinix GT 30 PRO 5G Kab Launch Hoga

Infinix ने स्मार्टफोन के लॉन्च होने की घोषणा के साथ ही तारीख का भी ऐलान कर दिया है बताया जा रहा है कि Infinix GT 30 PRO 5G को 8 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह ऑनलाईन प्लेटफार्मस पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि Infinix GT 30 PRO को Blade White, Cyber Blue और Pulse Green जैसे आकर्षक कलर के विकल्प के साथ पेश किया जाएगा।

ALSO READ: Redmi 15 Kab Hoga Launch: जानें क्या मिल सकते है फीचर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।