Hero Mavrick 440 Discontinued: नहीं मिले ग्राहक, जानें 18 महीनों में कैसे हुआ पैकअप

Summary :

Hero Mavrick 440 Discontinued: Hero ने भारतीय बाजार में कई शानदार दो-पहिया वाहन को लॉन्च किया है। इसी शानदार बाइक में कंपनी ने वर्ष 2024 के फरवरी महीने में Hero Mavrick 440 दमदार बाइक को लॉन्च किया था। इस बाइक बड़ी उम्मीदों के साथ भारतीय बाजार में उतारा था लेकिन ग्राहक और अच्छा रिसपॉन्स ना मिलने के कारण कंपनी ने इस बाइक के प्रोडक्शन को बंद कर दिया है साथ ही डीलरशिप ने भी इस बाइक की बुकिंग लेना बंद कर दिया है। आईए विस्तार से जानते है कि इस बाइक में क्या फीचर दिए गए थे। Turning Trails into…

Hero Mavrick 440 Discontinued: Hero ने भारतीय बाजार में कई शानदार दो-पहिया वाहन को लॉन्च किया है। इसी शानदार बाइक में कंपनी ने वर्ष 2024 के फरवरी महीने में Hero Mavrick 440 दमदार बाइक को लॉन्च किया था। इस बाइक बड़ी उम्मीदों के साथ भारतीय बाजार में उतारा था लेकिन ग्राहक और अच्छा रिसपॉन्स ना मिलने के कारण कंपनी ने इस बाइक के प्रोडक्शन को बंद कर दिया है साथ ही डीलरशिप ने भी इस बाइक की बुकिंग लेना बंद कर दिया है। आईए विस्तार से जानते है कि इस बाइक में क्या फीचर दिए गए थे।

Hero Mavrick 440 Discontinued

कंपनी ने इस बाइक को लॉन्च करने के दौरान सोचा वह जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। लगभग 18 महीने पहले लॉन्च हुई इस बाइक की बिक्री ना के बराबर ही हुई है। जिससे कंपनी को इस बाइक की बिक्री बंद करने का फैसला लिया। बिक्री ना होने के कारण लगभग 3 महीने पहले ही कंपनी ने इस बाइक का प्रोडक्शन बंद कर दिया था और डीलशिप ने भी बुकिंग लेना बंद कर दिया था। बता दें कि पिछले 18 महीनों में इस बाइक की लगभग 100 यूनिट ही सेल हुई है।

Hero Mavrick 440 Engine

Hero की Mavrick 440 बाइक में दमदार 440cc का इंजन दिया गया था यह जो 27 bhp की पावर और 36 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। दमदार इंजन के साथ ही आसानी से गियर शिफ्ट करने के लिए इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच दिया गया था।

Hero Mavrick 440 Features

दमदार इंजन और स्पोर्टी डिजाइन के साथ ही इस बाइक में LED Light, dual ABS, TFT Display, Alloy Wheels, सस्पेंशन को शामिल किया गया था। बाइक में सभी शानदार फीचर और दमादर इंजन शामिल करने के बाद भी ग्राहकों को यह बाइक पसंद नहीं आई और 18 महीनों में इसका पैकअप हो गया है।

Hero Mavrick 440 Features
Hero Mavrick 440 Features

Hero Mavrick 440 Price

Harley-Davidson X440 बाइक को टक्कर देने के ले उतारी गई यह बाइक भारतीय बाजार में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। वहीं कीमत की बात करें तो एक्स शोरूम कीमत लगभग 2 लाख रुपये रखी गई थी और अधिकतम कीमत लगभग 2.25 लाख रुपये तक जाती है। पैकअप होने के बाद यह बाइक अब सेल के लिए उपलब्ध नहीं होगी।

ALSO READ: Tesla Charging Stations: TESLA का भारत में पहला सुपर चार्जिंग स्टेशन, 14 रुपये में चार्ज होगी कार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।