भारतीय बाजार में Infinix Hot 60 5G+ लॉन्च, कई AI फीचर किए गए शामिल

Summary :

Infinix ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए है। आज कंपनी ने एक और शानदार स्मार्टफोन  , Infinix Hot 60 5G+ को बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में दमादर प्रोसेसर, शानदार फीचर, बड़ी बैटरी, बेहतर फोटो कैप्चर करने के लिए कैमरा और AI गेमिंग मोड भी दिया जाएगा। आईए विस्तार से जानते है कि इस स्मार्टफोन में क्या खास फीचर दिए गए है और कितनी कीमत रखी गई है। Infinix का दमदार प्रोसेसर Infinix स्मार्टफोन में कई फीचर के साथ ही गेम खेलने वालों के लिए खास ध्यान रखा गया है। बता दें कि इस स्मार्टफोन…

Infinix ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए है। आज कंपनी ने एक और शानदार स्मार्टफोन  , Infinix Hot 60 5G+ को बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में दमादर प्रोसेसर, शानदार फीचर, बड़ी बैटरी, बेहतर फोटो कैप्चर करने के लिए कैमरा और AI गेमिंग मोड भी दिया जाएगा। आईए विस्तार से जानते है कि इस स्मार्टफोन में क्या खास फीचर दिए गए है और कितनी कीमत रखी गई है।

Infinix का दमदार प्रोसेसर

Infinix स्मार्टफोन में कई फीचर के साथ ही गेम खेलने वालों के लिए खास ध्यान रखा गया है। बता दें कि इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7200 का दमदार प्रोसेसर दिया जाएगा, इसका ANTUTU SCORE 500K तक  है जिससे माना जा रहा है कि यह इस सेगमेंट का सबसे दमदार प्रोसेसर है। दमदार प्रोसेसर के साथ ही गेम तकनीक और कई गेम खेलने के लिए मोड भी दिए गए है। कंपनी ने स्मार्टफोन के हैंग ना होने की भी जिम्मेदारी ली है और 5 वर्ष का LAG FREE EXPERIENCE दिया गया है।

Infinix की दमदार बैटरी और डिस्पले

Infinix Hot 60 5G+ स्मार्टफोन में दमदार प्रोसेसर के साथ ही 6.7 इंच की डिस्पले दी गई है। यह 120HZ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। साथ ही 5200MAH की बड़ी बैटरी दी गई है, इतना ही नहीं Bypass charging और Reverse charging का  सपोर्ट दिया गया है।

Infinix का कैमरा और कीमत

Infinix Hot 60 5G+ में 50 MP का कैमरा दिया गया है और फ्रंट में  सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6 GB RAM और  128 GB स्टोरेज की कीमत सिर्फ 10,499 हजार रुपये रखी गई है। साथ ही कई AI फीचर को भी शामिल किया गया है।

ALSO READ: इस दिन लॉन्च होगी RealMe 15 सीरीज, मिलेंगे शानदार फीचर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।