पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार (17 दिसंबर) रात से पूरे देश में लोगों को इंटरनेट सेवाओं में व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में उपयोगकर्ताओं ने सोशल मीडिया साइटों तक पहुंचने में कठिनाइयों की शिकायत की। वहीं, दूसरी ओर मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान के कराची में जहर देने की खबर भी कल ही निकलकर सामने आई है।
यह भी पढ़ें- Dawood Ibrahim मारा गया? सोशल मीडिया पर लगाई जा रही जहर देने की अटकलें
जियो न्यूज ने डाउनडिटेक्टर का हवाला देते हुए बताया कि ऐप्स, विशेष रूप से वेबसाइट संस्करण स्थानीय समय के अनुसार शाम लगभग 7 बजे से बंद हो गए।। कराची, लाहौर, मीरपुर खास और रावलपिंडी देश के सबसे अधिक प्रभावित शहर है। मीडिया आउटलेट ने बताया कि इस व्यवधान के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (PTA) ने इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



