IPL 2025: LSG टीम ने CM योगी से की मुलाकात, खेल भावना बनाए रखने का किया आग्रह

Summary :

IPL 2025 से पहले LSG टीम ने CM योगी से की मुलाकात

IPL 2025 की शुरुआत से पहले, लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम योगी ने टीम को शुभकामनाएं दीं और खेल भावना बनाए रखने का आग्रह किया। टीम ने योगी सरकार की खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। LSG अपना पहला मैच 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेलेगी।

भारत में जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 शुरू होने वाला है। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स टीम (LSG) फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका, टीम के खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आवास पर बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

24 मार्च को होगा LSG का मैच

बता दें कि IPL के 18वें संस्करण में, LSG टीम अपने अभियान का पहला मैच 24 मार्च को विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में विस्फोटक बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत की नई कप्तान की कमान संभालेंगे। आईपीएल 2025 में अपने सीजन के ओपनर से पहले, एलएसजी टीम ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास का दौरा किया, जहां पूरी टीम उनसे बातचीत करती नजर आई। बाद में योगी आदित्यनाथ ने मालिक और कोचिंग स्टाफ समेत पूरी टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

बेहतर मैच खेलने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने LSG की टीम पर भरोसा जताते हुए खेल भावना के बनाए रखने का आग्रह किया और पूरी टीम को बेहतर मैच खेलने की अपील भी की। इस मुलाकात में LSG टीम ने योगी सरकार की प्रशंसा की और खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की सरहाना भी की।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।