Iran 5 friendly countries Hormuz access: मध्य पूर्व में चल रहा संघर्ष अब अपने चरम पर पहुंच गया है। इस युद्ध का होर्मुज़ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर गहरा असर पड़ा है—जो तेल और गैस के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण वैश्विक मार्ग है। ईरान इस जलमार्ग पर अपना नियंत्रण बनाए हुए है। ईरान, इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच चल रही शत्रुता के बीच, ईरान ने बार-बार इस रणनीतिक मार्ग को पूरी तरह से बंद करने की धमकियां दी हैं।
हालांकि ऐसी खबरें फैली थीं कि ईरान ने वास्तव में इस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से बंद कर दिया है, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। 25 मार्च को, ईरान के उप विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट रूप से यह साफ किया कि यह जलमार्ग केवल मित्र देशों के जहाज़ों के लिए ही खुला है।
इन देशों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से मिलेगी एंट्री
उन्होंने जानकारी दी है कि भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे देशों के जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजर सकते हैं, लेकिन दुश्मन देशों और उनके साथियों के लिए इस रास्ता को बंद रखा गया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव António Guterres ने इस हालात पर गहरी चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का आंशिक तौर पर बंद होना दुनिया भर में हाहाकार मचा देगा। तेल, गैस और खाद की सप्लाई पर इसका ख़ास असर पड़ रहा है, जिससे ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। गुटेरेस ने चेतावनी देते हुए आगे कहा कि अगर ऐसी ही परिस्थिति रही तो खेती पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है, इसलिए इस दौर को जल्द खत्म करना है।
अमेरिका की 15 शर्तों को ईरान ने नहीं माना
हालांकि, बीते दिन अमेरिका ने ईरान को 15 प्वाइंट के शांति प्रस्ताव भेजे थे, जिसे ईरान ने आधिकारिक तौर पर मानने से इनकार कर दिया है। ईरान का कहना है कि लड़ाई तभी खत्म होगी जब उसकी अपनी शर्तें मानी जाएंगी। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump बार-बार कह रहे हैं कि ईरान के नेताओं से लगातार बातचीत जारी है और वे समझौते के लिए तैयार भी हैं. इसके जवाब में, ईरान ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है।
बिना अनुमति जहाज़ को जाने नहीं दिया जाएगा
इस बीच, ईरान की रक्षा परिषद ने नए नियम लागू किए हैं। अब, किसी भी जहाज़ को भले ही वह ईरान के प्रति शत्रुतापूर्ण न हो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुज़रने से पहले ईरानी अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। 25 मार्च को, न्यूयॉर्क स्थित ईरानी मिशन ने कहा कि जो देश ईरान के खिलाफ किसी भी हमले में शामिल नहीं हैं, वे सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करके और आवश्यक अनुमति प्राप्त करके इस मार्ग से सुरक्षित रूप से गुज़र सकते हैं।
ALSO READ: बांग्लादेश में बड़ा हादसा: 40 यात्रियों से भरी बस पद्मा नदी में गिरी, 24 लोगों की दर्दनाक मौत























