Turkey के NATO बेस पर ईरान ने किया भीषण हमला, यहां रखा है परमाणु बम का जखीरा! बजा सायरन, मचा हड़कंप

Iran Attacked NATO Base

Iran Attacked NATO Base: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग का 14वां दिन है और अब जंग कम होने के बदले भीषण होती जा रही है। इसी बीच ईरान ने इनसिरलिक हवाई अड्डा पर ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक किया है। बता दें कि यह नाटो का एक महत्वपूर्ण केंद्र है जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं साथ ही परमाणु बम के जखीरा के भी आशंका है। इस हमले के बाद अब युद्ध अधिक भीषण हो गया है। दक्षिणपूर्वी शहर अदाना के पास स्थित तुर्की के इनसिरलिक हवाई अड्डे पर सायरन बजने लगे हैं।

अमेरिका के 50 न्यूक्लियर बम

ईरान अब अपने पड़ोसी देशों में घातक हमले कर रहा है और नए सुप्रीम लीडर ने भी शहादत का बदला लेने की चेतावनी जारी की है। तुर्की के NATO के बेस पर हमला करने के बाद माना जा रहा है कि यहां परमाणु बम का जखीरा रखा हुआ है और अनुमान है कि यहां अमेरिका के 50 न्यूक्लियर बम स्टोर करके रखे गए है। बता दें कि NATO समझौते के आधार पर अमेरिका ने यहां परमाणु बम स्टोर करके रखे हुए है जिसपर ईरान ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया है।

दो प्रवासी कामगारों की मौत

ओमान के सोहार प्रांत के एक औद्योगिक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त ड्रोन का मलबा गिरने से दो प्रवासी कामगारों की मौत हो गई। ड्रोन अल-अवाही औद्योगिक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके परिणामस्वरूप दो विदेशी श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इसी घटना के दौरान सोहार प्रांत में एक और ड्रोन को मार गिराया गया।

अल-ज़रारिया पुल पर हमला किया

इस बीच, इजरायल ने लेबनान में अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए हिजबुल्लाह की गतिविधियों को खत्म करने के लिए लिटानी नदी पर स्थित अल-ज़रारिया पुल पर हमला किया। इजराइल ने कहा कि हिजबुल्लाह ने इस पुल का इस्तेमाल देश के उत्तर से दक्षिण की ओर जाने, आईडीएफ बलों के खिलाफ लड़ाई की तैयारी करने और इजराइल के नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए किया। आईडीएफ ने लिटानी नदी पर बने अल-ज़रारिया पुल पर हमला किया, जिसका इस्तेमाल हिज़्बुल्लाह आतंकवादी मुख्य मार्ग के रूप में करते थे।

ALSO READ: ईराक में अमेरिका का KC-135 विमान क्रैश, 5 क्रू सदस्य थे सवार, ईरान समर्थित ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।