गुजरात आ रहा मालवाहक जहाज पर ईरान का हमला, निर्दोषों की मौत पर भारत ने दी चेतावनी

Iran Attacks Cargo Ship

Iran Attacks Cargo Ship: खाड़ी देशों में जंग की आग अब भारत आ रहे मालवाहक जहाज पर भी लगी है। बता दें कि ईरान के नियंत्रण क्षेत्र जलडमरूमध्य से गुजरते समय थाई मालवाहक पोत मयूरी नारी पर ईरान ने मिसाइल अटैक कर दिया। समुद्री यातायात और पोत नियंत्रण केंद्र के अनुसार, एसईटी-सूचीबद्ध प्रेशियस शिपिंग पीएलसी द्वारा संचालित मयूरी नारी जहाज संयुक्त अरब अमीरात के खलीफा बंदरगाह से रवाना हुआ था और भारत के गुजरात में कांडला बंदरगाह की ओर जा रहा था, तभी उस पर हमला हुआ। हमले के बाद ईरान ने धमकी ने  देते हुए कहा कि हमारे आदेशों की अनदेखी की तो निशाना बनाया जाएगा।

Iran Attacks Cargo Ship

भारत ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों पर चिंता व्यक्त की, इससे पहले आज होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई ध्वज वाले एक मालवाहक पोत पर मिसाइल हमले हुए थे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जलडमरूमध्य से गुजरते समय थाई मालवाहक पोत मयूरी नारी पर हुए हमले की खबरों का संज्ञान लिया है। मंत्रालय ने इस बात पर भारत के रुख को दोहराया कि वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक समुद्री यातायात पर हमलों से बचना चाहिए, खासकर चालक दल के सदस्यों और वैश्विक व्यापार मार्गों को होने वाले जोखिमों को देखते हुए।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि हमें 11 मार्च को होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज मयूरी नारी पर हुए हमले की खबरें मिली हैं। यह जहाज भारत के कांडला जा रहा था। भारत इस बात की निंदा करता है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में वाणिज्यिक जहाजों को सैन्य हमलों का निशाना बनाया जा रहा है। इस संघर्ष के शुरुआती चरण में ऐसे कई हमलों में भारतीय नागरिकों समेत कई बहुमूल्य जानें जा चुकी हैं और हमलों की तीव्रता और घातकता बढ़ती ही जा रही है।

भारत दोहराता है कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना और निर्दोष नागरिक चालक दल के सदस्यों को खतरे में डालना, या किसी भी तरह से वाणिज्य की स्वतंत्रता में यह बयान होर्मुज जलडमरूमध्य के पास थाई ध्वज वाले एक मालवाहक जहाज पर मिसाइलों से हमला होने के बाद आया है, जिसमें तीन चालक दल के सदस्य लापता हो गए, जबकि 20 अन्य को ओमान की रॉयल नेवी ने बचा लिया।

दो गोले जहाज के जलस्तर के ऊपर गिरे, जिससे जहाज के पिछले हिस्से और इंजन कक्ष के पास विस्फोट हुए और जहाज पर आग लग गई। जहाज पर सवार सभी 23 चालक दल के सदस्य थाई नागरिक थे। चालक दल के बीस सदस्यों ने लाइफराफ्ट का उपयोग करके जहाज को खाली कर दिया और बाद में ओमान की रॉयल नेवी द्वारा उन्हें बचा लिया गया और सुरक्षित रूप से ओमान के खासब ले जाया गया। क्षतिग्रस्त जहाज पर अभी भी मौजूद माने जा रहे शेष तीन चालक दल के सदस्यों की तलाश और बचाव अभियान जारी है।

ALSO READ: थाईलैंड के कार्गो शिप से उठा काला धुआं, 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।