Iran Destroyed America Second F 35 Jet: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच ईरान ने अमेरिका के Advanced F-35 फाइटर जेट के धागे खोल दिए है। अमेरिका दावा करते हुआ आया है कि 5वीं जनरेशन का F-35 फाइटर जेट शक्तिशाली विमानों की सूची में शामिल है जिसे अमेरिका ईरान पर हमला करने के लिए जंग में उतार रहा है लेकिन ईरान ने दावा किया है कि उन्होंने एक और F-35 फाइटर को मार गिराया है और गंभीर चोट के बाद पायलट का बचना भी मुश्किल है वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।
Iran Destroyed America Second F 35 Jet: अमेरिकी सेना का F-35 फाइटर जेट क्रैश

ईरान का यह दावा अमेरिका के लिए करारा झटका साबित हो सकता है। बता दें कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि अमेरिकी सेना का F-35 फाइटर जेट सुबह 2:50 बजे ईरान के आसमान में उड़ रहा था तभी IRGC के एडवांस्ड आधुनिक एयरोस्पेस डिफेंस सिस्टम की मिसाइल ने हवा में ही विमान से लड़ गई और विमान को मार गिराया। बताया जा रहा है कि क्रैश होने के बाद भीषण विस्फोट हुआ जिससे पायलट का बचना भी मुश्किल है।
US Iran War: एडवांस फाइटर जेट मार गिराने का दावा

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कोर ने इससे पहले मध्य ईरान के हवाई क्षेत्र में अमेरिकी वायु सेना के एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान को सफलतापूर्वक मार गिराने का दावा किया था और बताया था कि ईरान की आधुनिक वायु रक्षा प्रणालियों ने विमान को निशाना बनाया गया। अब दूसरी बार ईरान ने अमेरिका का घमंड तोड़ा है और ईरान का एडवांस फाइटर जेट मार गिराने का दावा किया है।


Download Android App
Download iOS App



