दुबई एयरपोर्ट पर ईरान ने किया ड्रोन अटैक, भीषण आग लगने के बाद सभी उड़ानें रद्द, जानें क्यों टारगेट पर है दुबई

Iran Drone Attack On Dubai

Iran Drone Attack On Dubai: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच ईरान लगातार दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बना रहा है और मिसाइल- ड्रोन अटैक से हमला कर रहा है। इसी बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ईरान एक बार फिर ड्रोन अटैक किया है इस घटना के बाद हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं, क्योंकि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष से जुड़े तनाव का असर क्षेत्र पर पड़ रहा है।

आग लगने के बाद सभी उड़ानें रद्द

दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में सभी उड़ानें रद्द की गई है। दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण सभी यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है। साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ानों के संबंध में नई जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें। आगे की जानकारी उपलब्ध होते ही आधिकारिक चैनलों के माध्यम से घोषित की जाएगी।

ड्रोन अटैक के बाद भीषण आग

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ड्रोन अटैक की घटना बाद भीषण आग लग गई और अधिकारी काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। बता दें कि ईरान की चेतावनी के बाद यह हमला किया गया है जिसमें कहा गया था कि यहा अमेरिकी सैनिक छिपे हो सकते है साथ ही कई सैन्य ठिकानों भी होने की संभावना है जिससे यहां ईरान लगातार हमले कर रहा है।

ALSO READ: होर्मुज खुलवाने के लिए ट्रंप ने मांगी 7 देशों से मदद! वॉरशिप तैनात करने की अपील, NATO को भी चेताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।