Iran Mocks Trump AI Video Viral: अमेरिका और ईरान के बीच बढते तनाव में सीजफायर भी नाजुक हालात में है। दोनों देश अपनी मांगो को लेकर अड़े हुए है साथ ही पाकिस्तान में होने वाली दूसरे दौर की बैठक पर भी अभी कोई सहमती नहीं बनी है। इसी बीच ईरान ने सीजफायर की समय सीमा अवधी बढ़ाने पर ट्रंप और अमेरिकी डेलीगेशन का AI वीडियो बनाकर जमकर मजाक उड़ाया है और वीडियो के अंत में ईरान ने “Shut Up Trump” कहते हुए वीडियो शेयर किया है और यह तेजी से वायरल हो रहा है।
45 सेकंड का वीडियो शेयर किया
ईरान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से 45 सेकंड का वीडियो शेयर किया है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अन्य अधिकारियों को एक साथ बातचीत की टेबल पर इंतजार करते दिखाया गया है। मजाक उड़ाते हुए ट्रंप का कैरिकेचर कहता है कि हमारी ईरान के साथ बातचीत है और ईरान बैठक में शामिल नहीं होता है तो उसपर हमला कर दिया जाएगा। इस वीडियो में मेन फोकस ट्रंप की निराशा पर रखा गया है जहां खाली कुर्सी से अमेरिकी डेलीगेशन की बातचीत को दिखाया गया है।
वीडियो में Shut Up Trump लिखा
वीडियो में अमेरिकी डेलेगीशन कैरिकेचर से पूछता है कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल कहां है इस सवाल का जवाब देने के लिए एक सहयोगी पर्ची देता है जिसमें Shut Up Trump लिखा रहता है और कहता है कि पाकिस्तान के अनुरोध पर सीजफायर को बढ़ाया गया है। जिससे बातचीत के लिए अधिक समय मिल जाता है।
How was the ceasefire extended?
The video is getting viral in Iran. pic.twitter.com/UCldpWjZMO— Iran In Hyderabad (@IraninHyderabad) April 22, 2026
पाकिस्तान के अनुरोध पर सीजफायर बढ़ाया
ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ युद्धविराम खत्म होने और ईरान द्वारा डील ना मानने पर संघर्ष विराम के लिए हुए समझौते को आगे बढ़ाने की संभावना बहुत कम है। साथ ही बमबारी की भी चेतावनी भी दी थी लेकिन ईरान ने बैठक में शामिल होने के लिए मना कर दिया है और बाद में ट्रंप ने पाकिस्तान का हवाला देते हुए सीजफायर को बढ़ा दिया है।
ALSO READ: लेबनान में घर भी नहीं रहा सुरक्षित, इजरायली हमले में पत्रकार अमल खलील समेत 5 लोगों की मौत





















