गाजा के सबसे दक्षिणी शहर पश्चिमी राफा में विस्थापित लोगों के टेंट पर इजरायली हमले में कम से कम 11 फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीनी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने ये जानकारी दी है। शुक्रवार को सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि इजरायली सेना ने अल-मवासी क्षेत्र में टेंट पर तोप के गोले बरसाए और गोलियां चलाईं।
- राफा में विस्थापित लोगों के टेंट पर इजरायली हमले में 11 फिलिस्तीनी मारे गए
- फिलिस्तीनी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने ये जानकारी दी है
- इजरायली सेना ने अल-मवासी क्षेत्र में टेंट पर तोप के गोले बरसाए
बमबारी से लोगों में फैली दहशत

सुरक्षा सूत्रों ने सिन्हुआ को बताया कि क्षेत्र के पास इजरायली टैंकों के आगे बढ़ने के बाद गुरुवार रात को गोलीबारी शुरू हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बमबारी की वजह से विस्थापित लोगों में दहशत और भय का माहौल पैदा हो गया। लोग अपने टेंट छोड़कर खान यूनिस के दक्षिण-पश्चिम की ओर भाग गए। चिकित्सा सूत्रों ने सिन्हुआ को बताया कि बमबारी के चलते 11 फिलिस्तीनी मारे गए और 40 से अधिक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अल-मवासी समुद्र तट पर एक खुला रेतीला क्षेत्र

अल-मवासी समुद्र तट पर एक खुला रेतीला क्षेत्र है जो गाजा पट्टी के मध्य में डेर अल-बलाह शहर के दक्षिण-पश्चिम से पश्चिमी खान यूनिस से राफा के पश्चिम तक फैला हुआ है। इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, सीवेज नेटवर्क, बिजली लाइनों, संचार नेटवर्क और इंटरनेट की कमी है, जिससे वहां विस्थापित लोगों के लिए रहना कठिन हो जाता है।


Download Android App
Download iOS App



