Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Israel-Hamas युद्धविराम को लेकर कतर का बड़ा ऐलान, 2 दिन बढ़ी समयसीमा

Summary :

Israel-Hamas War Update: इजरायल-हमास के बीच चार दिनों का युद्धविराम खत्म होने वाला है। इस दौरान कतर के विदेश मंत्रालय ने बड़ा ऐलान किया कर दिया है कि ये युद्धविराम दो और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। यह घोषणा दोनों पक्षों के बीच चार दिवसीय संघर्ष विराम के अंतिम दिन हुई है। Israel-Hamas युद्धविराम को लेकर कतर का बड़ा ऐलान गाजा पट्टी पर मानवीय युद्धविराम को बढ़ाने के लिए समझौता Israel ने 39 फिलिस्तीनी कैदी रिहा किए आपको बता दें कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि गाजा पट्टी पर मानवीय…

Israel-Hamas War Update: इजरायल-हमास के बीच चार दिनों का युद्धविराम खत्म होने वाला है। इस दौरान कतर के विदेश मंत्रालय ने बड़ा ऐलान किया कर दिया है कि ये युद्धविराम दो और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। यह घोषणा दोनों पक्षों के बीच चार दिवसीय संघर्ष विराम के अंतिम दिन हुई है।

  • Israel-Hamas युद्धविराम को लेकर कतर का बड़ा ऐलान
  • गाजा पट्टी पर मानवीय युद्धविराम को बढ़ाने के लिए समझौता
  • Israel ने 39 फिलिस्तीनी कैदी रिहा किए

आपको बता दें कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि गाजा पट्टी पर मानवीय युद्धविराम को बढ़ाने के लिए समझौता हो गया है। अब इसे दो दिनों के लिए बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “कतर घोषणा करता है कि चल रही मध्यस्थता के तहत गाजा पट्टी में मानवीय संघर्ष विराम (Ceasefire) को दो और दिनों के लिए बढ़ाने पर एक समझौता हुआ है.”

युद्ध में मिस्र के साथ कतर प्रमुख मध्यस्थ रहा

बता दें इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में मिस्र के साथ कतर प्रमुख मध्यस्थ रहा है। यह घोषणा दोनों पक्षों के बीच चार दिवसीय संघर्ष विराम के अंतिम दिन हुई है। इस संबंध में हमास ने कहा कि वह कतर और मिस्र के साथ पिछले चार दिवसीय युद्धविराम की समान शर्तों के तहत इजरायल के साथ संघर्ष विराम के दो दिन के विस्तार पर सहमत हुआ था।

बंधकों की चौथी अदला-बदली की तैयारी कर रहे Israel-Hamas

Israel-Hamas War Update: इसके साथ ही अब इजरायल और हमास बंधकों की चौथी अदला-बदली की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले रविवार को हमास ने 17 और बंधकों को रिहा किया था। इनमें 14 इजरायली और तीन थाई बंधक शामिल हैं. बदले में, इजराइल ने 39 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया था। दरअसल, युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 15,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें से लगभग दो तिहाई महिलाएं और बच्चे हैं, जबकि इजरायल में लगभग 1,200 लोग मारे गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner