Iran के तबरीज पर हमले का Israel ने दिया संकेत, नक्शा साझा कर लिखा- जगह खाली करें लोग

Summary :

Israel hints attack on Tabriz Iran: इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने ईरान के शहर तबरीज को निशाना बनाने की धमकी दी है। आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आम ईरानियों से कहा है कि वे औद्योगिक इमारतों को खाली कर दें, नहीं तो उनकी जान को खतरा होगा। सेना का कहना है कि अगले कुछ घंटों में इस इलाके में हमला हो सकता है, इसलिए लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए वहां से निकल जाना चाहिए। इजरायली सेना ने यह भी कहा कि अगर लोग वहां रुके रहे तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसके साथ पोस्ट में उस…

Israel hints attack on Tabriz Iran: इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने ईरान के शहर तबरीज को निशाना बनाने की धमकी दी है। आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आम ईरानियों से कहा है कि वे औद्योगिक इमारतों को खाली कर दें, नहीं तो उनकी जान को खतरा होगा। सेना का कहना है कि अगले कुछ घंटों में इस इलाके में हमला हो सकता है, इसलिए लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए वहां से निकल जाना चाहिए। इजरायली सेना ने यह भी कहा कि अगर लोग वहां रुके रहे तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसके साथ पोस्ट में उस इलाके का नक्शा भी शेयर किया गया है, जहां हमला हो सकता है।

Israel Hints Attack On Tabriz Iran: Israel ने दी चेतावनी

Israel Hints Attack On Tabriz Iran
Israel Hints Attack On Tabriz Iran (Source: Social Media)

इसमें नक्शे के साथ लिखा है कि पश्चिमी तबरीज के औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद सभी लोगों के लिए एक अत्यंत जरूरी चेतावनी है। इसके साथ नक्शे में लाल रंग से चिह्नित क्षेत्र को भी ध्यान से समझ लें। इसमें आगे कहा है कि इजरायली सेना, जो पिछले कई दिनों से ईरानी शासन के सैन्य ढांचों को तहस नहस कर रही है, अगले कुछ घंटों में इस क्षेत्र पर भी हमला करेगी।

Middle East War: आज मिडिल ईस्ट की लड़ाई के 15वें दिन

Middle East War
Middle East War (Source: Social Media)

इसके साथ ही अपील की है कि नागरिक यहां से दूरी बनाए रखें। आईडीएफ के अनुसार, लोगों की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखते हुए अनुरोध किया जाता है कि जगह को खाली कर दें क्योंकि मौजूदगी उनकी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। अमेरिका-इजरायल और ईरान सैन्य संघर्ष के 15वें दिन, गाजा के उग्रवादी संगठन हमास ने दावा किया कि ईरान को अमेरिका और इजरायल के हमलों का जवाब देने का पूरा अधिकार है।

अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला

इराक की राजधानी बगदाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास पर शनिवार को मिसाइल हमला हुआ। दूतावास परिसर के अंदर बने हेलिपैड पर एक मिसाइल आकर गिरी। इस बीच, सशस्त्र समूह हमास ने अपील की है कि ईरान पड़ोसी देशों को निशाना न बनाए और इलाके के सभी देश मिलकर हालात को शांत करने की कोशिश करें, ताकि भाईचारा बना रहे।

Also Read: Good News: अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग के बीच LPG लेकर Strait of Hormuz से पार हुआ भारतीय जहाज शिवालिक

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।