हो गया जंग का ऐलान! इजरायल ने ईरान पर किया भीषण हमला, तेहरान समेत कई जगह सुनी धमाके की आवाज

Summary :

Israel Iran War: ईरान में बढ़ते तनाव के बीच अब इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगह हमले कर दिए है। तेहरान में धमाकों के बाद सायरन बजने लगे है और पूरे इजरायल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है साथ ही सभी को घर से काम करने का निर्देश दिया गया है। इजरायल ने अपनी हवाई सीमा को भी बंद कर दिया है। एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले से ईरान दहल उठा दिया है। Israel Iran War IDF ने भी हमले को कंफर्म कर दिया है और इसी बीच इजरायल का बड़ा बयान सामने आया है…

Israel Iran War: ईरान में बढ़ते तनाव के बीच अब इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगह हमले कर दिए है। तेहरान में धमाकों के बाद सायरन बजने लगे है और पूरे इजरायल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है साथ ही सभी को घर से काम करने का निर्देश दिया गया है। इजरायल ने अपनी हवाई सीमा को भी बंद कर दिया है। एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले से ईरान दहल उठा दिया है।

Israel Iran War

IDF ने भी हमले को कंफर्म कर दिया है और इसी बीच इजरायल का बड़ा बयान सामने आया है और कहा कि ईरान के हमले से बचने के लिए यह हमला किया गया है। इजरायल ने बताया कि अगर हम हमला नहीं करते तो ईरान अटैक कर देता।  इजरायल के हमले के बाद ईरान में कई जगह धुंए का गुबार उठ गया है और बताया जा रहा है कि ईरान के एयरपोर्ट पर भी धमाके की आवाज सुनी गई है।

Israel Attacks Iran

इजरायल के हमले के बाद ईरान में हड़कंप मच गया है और बताया जा रहा है कि  30 जगहों को निशाना बनाया गया है। एक के एक बाद हमले के बाद दावा किया जा रहा है कि यह इजरायल और अमेरिका का साझा हमला है।

 

ALSO READ: पैसों से भरा एयरफोर्स का हरक्यूलिस विमान क्रैश, 15 लोगों की मौत, हाईवे में बिखरे नोट लूटने की मची होड़

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।