Holi Par Nimbu Mirch Ke Totke: रंगों का पर्व होली उत्सव और उमंग का प्रतीक होता है। साथ ही यह पर्व नकारात्मक ऊर्जा को जलाकर जीवन में नई सकारात्मक शुरुआत करने का अवसर होता है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलिका दहन की अग्नि में पुराने कष्ट, ग्रह दोष और बाधाओं को समाप्त करने की शक्ति होती है। इस साल होली 4 मार्च 2026 को है। वहीं होलिका दहन 2 मार्च को प्रदोष काल और मध्यरात्रि में किया जा सकता है।
होलिका दहन ऐसा अवसर होता है, जब आप कई तरह के उपाय कर जीवन की समस्त परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। विवाह में देरी हो रही हो, कुंडली में ग्रह पीड़ा परेशान कर रही हो या बार-बार बीमारी और मानसिक तनाव घेर रहा हो, तो Holi Par Nimbu Mirch Ke Totke से आपकी सभी परेशानियां दूर होते हैं।
Holi Par Nimbu Mirch Ke Totke: होली पर जरूर करें ये टोटका

- होलिका दहन के समय 7 पान के पत्ते के साथ अग्नि की 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए।
- परिक्रमा करते समय प्रत्येक पत्ते को होलिका की अग्नि में डालना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख शांति बनी रहती है।
- अगर आप करियर में बुरे दौर से गुजर रहे हैं और बेहतर रोजगार की तलाश में हैं, तो होलिका दहन के दिन रात्रि में नींबू लेकर उसके 4 टुकड़े करें और चारों दिशाओं में एक-एक टुकड़ा फेंक दें।
- ऐसा करने से आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलती है, साथ ही करियर और रोजगार संबंधित समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
- होलिका दहन के बाद जब इसकी राख ठंडी हो तो उसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए।
- ऐसा करने से धन संबंधित परेशानियां दूर होती हैं और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
- अगर आपके घर में आर्थिक समस्याएं चल रही हैं, तो परिक्रमा करते समय होलिका की आग में चना, मटर, गेहूं और अलसी जरूर डालें।
- इससे आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी और घर में धन-संपत्ति का वास होगा।
Holi ke Upay: होली पर सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

1. शनि दुष्प्रभावों मुक्ति उपाय
होली की शाम को काले कुत्ते को रोटी में सरसों का तेल चुपड़कर खिलाने से शनि ग्रह की पीड़ा दूर होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि, कुत्ते के कभी घर के द्वार या भीतर रोटी न खिलाएं, बल्कि घर के बाहर रोटी खिलानी चाहिए।
2. ग्रह दोष मुक्ति उपाय
होली की रात्रि में होलिका दहन में नवग्रह लकड़ी, गोबर के उपले होलिका दहन की अग्नि में डाले। घर के हर सदस्य दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता घी के साथ परिक्रमा लगाते हुए होलिका की अग्नि में डालें।

3. रोग मुक्ति के उपाय
अगर आप या घर का कोई सदस्य किसी बीमारी से पीडि़त हो तो होली की रात आप इस मंत्र का जाप करें।
मत्रं – ऊँ नमो भगवेत रुद्राय मतार्क मध्येसस्थिं स्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा
4. शीघ्र विवाह के लिए उपाय
होली के दिन सुबह एक साबतू पान पर साबुत सुपारी और हल्दी की गांठ शिवलिंग पर चढ़ाएं और पीछे पलटे बगैर अपने घर आ जाएं। यह प्रयोग अगले दिन भी करें। इससे शीघ्र ही विवाह होने के योग बनने लगते हैं।


Download Android App
Download iOS App




