मिडिल ईस्ट तनाव के बीच तुर्की में इजराइली दूतावास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत, एक हमलावर गिरफ्तार

Summary :

Istanbul Gunfight Today: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में इजराइली दूतावास के पास हुई गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मीडिया की तरफ से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, मारे गए सभी लोग हमलावर बताए जा रहे हैं। Istanbul Gunfight Today: दूतावास के पास हुई फायरिंग यह घटना इस्तांबुल के बेसिक्टास इलाके में स्थित इजराइली दूतावास के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर दूतावास की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें…

Istanbul Gunfight Today: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में इजराइली दूतावास के पास हुई गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मीडिया की तरफ से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, मारे गए सभी लोग हमलावर बताए जा रहे हैं।

Istanbul Gunfight Today: दूतावास के पास हुई फायरिंग

यह घटना इस्तांबुल के बेसिक्टास इलाके में स्थित इजराइली दूतावास के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर दूतावास की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में तीन हमलावर मारे गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दूतावास पिछले लगभग दो साल से बंद पड़ा है। इसके बावजूद इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं, खासकर 2023 में इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से यहां पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई थी।

Israeli Consulate Attack: हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी

Israeli Consulate Attack
Israeli Consulate Attack (Source: Social Media)

तुर्की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक हमलावर को जिंदा पकड़ लिया गया है, जो इस दौरान घायल हो गया था। वहीं, मारे गए तीनों लोगों की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग इजमित शहर से एक किराए की गाड़ी में इस्तांबुल पहुंचे थे। तुर्की के गृह मंत्री मुस्तफा चिफ्तची ने पुष्टि की कि हमलावरों में से एक का संबंध किसी धार्मिक संगठन से था। बाकी दो हमलावर आपस में भाई थे, जिनमें से एक का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसमें ड्रग्स से जुड़े मामले शामिल हैं।

भारी हथियारों के साथ पहुंचे थे हमलावर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर अपने साथ लंबी बंदूकें और काफी मात्रा में गोला-बारूद लेकर आए थे। उनके पास बैग भी थे, जिनमें संदिग्ध सामान होने की आशंका जताई जा रही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना में थे। एक वीडियो में देखा गया कि गोलीबारी के दौरान एक पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा था, जबकि एक व्यक्ति खून से लथपथ जमीन पर पड़ा नजर आया।

Israeli Embassy Firing in Turkey:  जांच के लिए टीम गठित

तुर्की के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की गहराई से जांच के लिए तीन अधिकारियों की टीम बनाई गई है। जांच में हर पहलू को ध्यान में रखा जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि यह हमला किसी विशेष समुदाय या यहूदी विरोधी भावना से जुड़ा था या नहीं। फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

इस घटना के बाद इस्तांबुल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। खासकर ऐसे समय में जब इलाके में पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात था, इस तरह की घटना का होना कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा और भी सख्त कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: “14 मिलियन ईरानी बलिदान के लिए तैयार” Human Chain से बनाई ढाल, ट्रंप के अल्टिमेटम के बाद, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन की चेतावनी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।