ITBP Jawans Protest: भारत मां की रक्षा करने के लिए देश के जवान सीमाओं पर सीना तान के खड़े है लेकिन देश के अंदर ही जवान की मां के स्वास्थ्य पर सिस्टम हार गया है। बता दें कि इलाज के दौरान ITBP जवान की मां का हाथ काटे जाने के मामले में पूरी पलटन का गुस्सा फूट गया है और जांच के दौरान रिपोर्ट पर सवाल उठने पर ITBP के हथियारबंद जवान ने कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय घेर लिया है और थाने में तैनात पुलिसकर्मी भी पीछे हट गए है।
Mother Hand Injury: मां निर्मला देवी के स्वास्थ्य का मामला

32वीं बटालियन में तैनात ITBP कांस्टेबल विकास सिंह की मां निर्मला देवी के स्वास्थ्य को लेकर मामला गर्मा गया है जहां 13 मई 2026 को सिर्फ सांस लेने की परेशानी सामने आई थी और कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन इस दौरान परिवार वालों ने आरोप लगाया कि लापरवाही के कारण मां निर्मला देवी के हाथ में संक्रमण तेजी से फैल गया और मामला गंभीर होने पर पारस हॉस्पिटल रेफर किया गया जहां मां का हाथ काटा गया।
Police Commissioner: जवान पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे
इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट सामने आई है लेकिन संभावनाओं पर आधारित रिपोर्ट में हाथ का इंन्फेक्शन धर्मा एम्बोलिज्म की वजह से हो सकता है लिखा था। इसी बात से नाराज होकर ने आज पुलिस आयुक्त का कार्यालय घेर लिया। बता दें कि आईटीबीपी के कमांडेंट गौरव प्रसाद, लाइजनिंग अफसर अर्पित और 50 से अधिक हथियारबंद जवान पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए और पूरी पलटन देखकर पुलिस वाले पीछे उठ गए थे।
Police Office Siege

ITBP अधिकारियों ने पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल और अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा से कई घंटो तक बातचीत की और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई है। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि रिपोर्ट में संभावनाओं का जिक्र किया गया था लेकिन संक्रमण कैसे फैला इसके बारे में नहीं बताया गया है। अधिकारियों ने जांच प्रबंधन और डॉक्टरों को बचाने का भी आरोप लगाया है।


Download Android App
Download iOS App




