Jabalpur Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पहचान छिपाकर युवती से दुष्कर्म और मानसिक शोषण करने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अब्दुल फराज खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि अब्दुल ने खुद को ‘राहुल’ बताकर एक युवती के साथ दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर पिछले एक साल तक उसके साथ दरिंदगी की।
Jabalpur Crime News: 1 साल तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए

पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी अब्दुल ने खुद को ‘राहुल’ बताकर युवती से दोस्ती की थी। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह उसे जबलपुर के अलावा अन्य शहरों में भी ले गया, जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
आरोपी दो बच्चों का बाप है
पीड़िता ने कहा कि उसे बाद में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। जब उसने उससे दूरी बनानी शुरू की, तो आरोपी ने उसके निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर किया।
नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। लगातार धमकियों से पीड़िता मानसिक तनाव में आ गई। ब्लैकमेल और धमकियों से परेशान होकर उसने आत्महत्या का भी सोचा, लेकिन बाद में वकीलों से संपर्क करने पर उन्होंने उसे थाने में शिकायत करने के लिए समझाया।
आरोपी अब्दुल गिरफ्तार
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कई संगीन आरोप लगाए। शिकायत में उसने अब्दुल पर निजी पलों के भी वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शहर के पुराना बस स्टैंड इलाके के निवासी आरोपी अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, वकीलों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: ‘नरक में स्वागत है…’, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अमेरिकी सैनिक आए तो ताबूतों में लौटेंगे


Download Android App
Download iOS App




