UP: गोरखनाथ मंदिर में लगा Janta Darshan, CM योगी ने सुनीं शिकायतें

Summary :

उत्तर प्रदेश में जनता की समस्या सुनने के लिए Janta Darshan लगाया जाता है जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की शिकायतों को सुनते है और समाधान करने के लिए जरूरी निर्देश भी देते है। बता दें कि आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन का आयोजन किया गया, जहां CM योगी ने कई जिलों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। CM योगी का Janta Darshan जनता दर्शन में CM योगी ने सभी नागरिकों से सीधी बातचीत की और उनकी समस्याएं भी सुनी। इस दौरान CM योगी ने एक्स पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जनसेवा…

उत्तर प्रदेश में जनता की समस्या सुनने के लिए Janta Darshan लगाया जाता है जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की शिकायतों को सुनते है और समाधान करने के लिए जरूरी निर्देश भी देते है। बता दें कि आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन का आयोजन किया गया, जहां CM योगी ने कई जिलों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

CM योगी का Janta Darshan

जनता दर्शन में CM योगी ने सभी नागरिकों से सीधी बातचीत की और उनकी समस्याएं भी सुनी। इस दौरान CM योगी ने एक्स पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जनसेवा महाराज जी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महाराज जी ने जनसमस्याओं के तुरंत और जरूरी समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा बढ़ी

बता दें कि CM योगी कल गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा आगे बढ़ रही है। सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा है, जब राष्ट्रपति ने गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया है। वर्ष 2014 से पहले भारत की स्वास्थ्य सेवा को वैश्विक मान्यता नहीं थी। लेकिन आज आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग और प्राकृतिक चिकित्सा को मिलाकर देश में आयुष मंत्रालय बनाए जा रहे है।

Also Read: UP में पहले आयुष विश्वविद्यालय के उद्घाटन पर रवि किशन ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक क्षण है”

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।